सामान्य ज्ञान सितम्बर 2014 : भारतीय राजव्यवस्था
  • संसद के उच्च सदन को राज्य सभा कहते हैं। राज्य सभा के सदस्यों की अधिक-से-अधिक संख्या 250 हो सकती है। वर्तमान समय में यह संख्या 245 है। इनमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
  • राज्य सभा एक स्थायी सदन है, जो कभी भंग नहीं होती। इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
  • संविधान सभा की अन्तिम बैठक 24 जनवरी 1950 ई. को हुई और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ।
  • संविधान को जब 26 नवम्बर, 1949 ई. को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया, तब इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थीं। वर्तमान समय में संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियाँ हैं।

लेखक परिचय :
मनोज कुमार सैनी
फो.नं. -9785984283
ई-मेल -
इस अंक में ...