सामान्य ज्ञान सितम्बर 2014 : समसामयिकी
  1. एप्पल ने 2 नए स्मार्ट फ़ोन आईफ़ोन 6 व आइफोन 6+ लांच किये | साथ ही एप्पल की प्रथम स्मार्ट वाच “एप्पल वाच” भी लांच की |
  2. जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया | बाढ़ राहत हेतु 1000 करोड़ की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की गयी |
  3. राजस्थान में रावतभाटा  à¤¸à¥à¤¥à¤¿à¤¤ “राजस्थान एटॉमिक पॉवर स्टेशन की 5वीं इकाई” बिना रुके लगातार 765 दिन विद्युत् उत्पादन कर दुनिया की लगातार सर्वाधिक समय तक बिना रुके चलने वाली दूसरी इकाई बन गयी | यह इकाई 220 मेगावाट दाबित भारी जल संयंत्र है | विश्व रिकॉर्ड कनाडा की पिकरिंग नाभिकीय संयंत्र की 7वीं इकाई के नाम है जिसने 894 दिन बिना रुके विद्युत् उत्पादन किया |
  4. जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रियदर्शी मुखर्जी को “चाइना बुक अवार्ड” से सम्मानित किया गया | प्रोफेसर मुखर्जी द्वारा बहुत सी चीनी पुस्तकों का बंगाली, अंग्रेजी व हिंदी में अनुवाद किया गया |
  5. लगभग 800 वर्ष पश्चात नालंदा विश्वविद्यालय 1 सितम्बर 2014 को फिर से शुरू हो गया | यह विश्वविद्यालय बिहार के राजगीर जिले में स्थित है | नोबल पुरुस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री डॉ.अमृत्य सेन को विश्वविद्यालय का चांसलर बनाया गया है |
  6. प्रधानमंत्री जन धन योजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया | इस योजना का स्लोगन है – “मेरा खाता – भाग्य विधाता” इस योजना के अंतर्गत 7.5 परिवारों के बैंक खाते खोले जाने हैं |  योजना के प्रथम चरण में रूपे डेबिट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है जिस के द्वारा 1 लाख का दुर्घटना बीमा उपलब्ध होगा व 6 माह पश्चात 5000 रूपये ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी | दूसरे चरण में सूक्ष्म बीमा व पेंशन आदि सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी |
  7. महिला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार ने महिला दो-पहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया |
  8. इंटरपोल ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाया | शाहरुख़ खान प्रथम भारतीय हैं जिन्हें इंटरपोल द्वारा एम्बेसडर बनाया गया हो | खान को “Turn back Crime” नामक अभियान का एम्बेसडर बनाया गया है |
  9. भारत सरकार द्वारा .भारत डोमेन नाम की शुरुआत की गयी |
  10. गोड्स ऑफ़ अंटार्टिका” नामका पुस्तक एक 13 वर्षीय छात्र यशवर्धन शुक्ला द्वारा लिखी गयी |  à¤‡à¤¸ पुस्तक में देवता व दानवो की किवदंतियों की कल्पना की गयी है |

लेखक परिचय :
मोहम्मद इमरान खान
फो.नं. -+91 9785984283
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...