प्रेरक विचार अक्टूबर 2014
  1. विरोध
     à¤ªà¥à¤°à¤¤à¥à¤¯à¥‡à¤• विरोध हमारे उपर काबिज होने से पहले चेतावनी एवं सुलह का एक मौका जरूर देता है।
  2.  à¤µà¤¿à¤¸à¥à¤¤à¤¾à¤°
    नयी चीजें शुरूआत में अपना पोषण दूसरों से माँगती है लेकिन स्थिरता आ जाने पर अपना विस्तार स्वयं करने लगती है।
  3. आत्मनिर्भरता
    आत्मनिर्भरता का एक पाँव अपने केन्द्र में मजबूती से जमा हुआ होता है और दूसरा  पाँव नये उद्यमों की तलाश में इसके चारों ओर घूमता हुआ अपने केन्द्र को ही और अधिक मजबूती प्रदान करता रहता है।
  4. अनुभव
    अनुभव की असंख्य आँखें होती है, इनसे कोई चीज छुप नहीं सकती और न ही बच सकती है।
  5. ऊँचाई
    जब हमारे अनुभवों की रस्सी मजबूत होती है, हम किसी भी ऊँचाई में मौजूद समस्याओं का हल इसके सहारे कर डालते हैं।
  6. इच्छा
    अनगिनत सम्भावनाओं से भरी हुई है यह दुनिया। प्रत्येक इच्छा को कोई न कोई सम्भावनाएँ सामने खड़ी अवश्य मिलती है।
  7. आलस
    आलस से भरे लोग अकर्मण्यता को प्राप्त करते हैं और फुर्तीले सक्रियता को।
  8. गलतियाँ
    गलतियाँ जब हमारी मित्र हो जाती है तो हमें फिर उनमें कोई दोष नहीं दिखाई देता।         
  9. सफलता
    एक बड़ी सफलता बहुत सारी छोटी-छोटी सफलताओं का समूह ही है।

लेखक परिचय :
डॉ. नरेश अग्रवाल
फो.नं. -+91 9334825981
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...