सामान्य ज्ञान - फरवरी 2015

अमोघ : भारतीय तटरक्षक बल में 7 फरवरी  2015 को एक तीव्र गति गश्ती जहाज अमोघ को शामिल किया गया है | जिसे पारादीप तट पर तैनात किया गया है | अमोघ की अधिकतम गति 63 किमी प्रति घंटा है | अमोघ पर मशीन गन, रबर बोट, मोटर चालित बोट जी पी इस नेविगेशन सिस्टम व राडार भी मौजूद है | अमोघ का प्रयोग आपतकालीन  परिस्थितियों में किया जा सकेगा | अब तट रक्षक बल के पास 6 गस्ती जहाज हो गए हैं |

एल सी ए - NP-2 : एल सी ए - तेजस के नौसेना संस्करण NP-2 ने बेंगलुरु कर्नाटक में 7 फरवरी  2015 को सफल उडान भरी | यह सफलता भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान जो विमान वाहक पोत पर तैंता किये जा सकें के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है | LCA Tejas NP-2 में खास लैंडिंग गियर का प्रयोग किया गया है जों वायु सेना वाले संस्करण से भिन्न है |

माइक्रोमैक्स : मार्किट रिसर्च कंपनी केनालिस के अनुसार भारतीय स्मार्टफ़ोन कंपनी माइक्रोमैक्स भारतीय बाज़ार में स्मार्टफ़ोन बिक्री में  सैमसंग को पीछे छोड़ दिया है | इसके अनुसार माह अक्टूबर से  2014 में स्मार्ट फ़ोन मार्किट में माइक्रोमैक्स की हिस्सेदारी 22% रही जबकि सैमसंग की 20% रही| तीसरे स्थान पर कार्बन व चौथे पर लावा रहे | माइक्रोमैक्स ने भारतीय बाजार को देखते हुए सस्ते स्मार्टफ़ोन की बिक्री कर यह हिस्सेदारी हासिल की है | उल्लेखनीय है कि स्मार्ट फ़ोन बिक्री में भारत तीसरे स्थान पर है जबकि चीन प्रथम व संयुक्त राज्य अमेरिका द्वितीय स्थान पर हैं |

एप्पल : अमेरिकी कंपनी एपल ने एक तिमाही में अधिकतम लाभ का रिकॉर्ड बनाया है | इस कंपनी ने 2014 की अंतिम तिमाही में 18बिलियन डॉलर का लाभ अर्जित किया है | यह लाभ मुख्यतः एप्पल के उत्पाद आईफ़ोन की बिक्री कर प्राप्त किया है | कम्पनी ने इस तिमाही में 74.5 मिलियन स्मार्टफ़ोन की बिक्री की है |


लेखक परिचय :
मोहम्मद इमरान खान
फो.नं. -+91 9785984283
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...