सामान्य ज्ञान अप्रेल 2014

1. भारतीय इतिहास

  • सिन्धु घाटी की सभ्यता का धार्मिक दृष्टिकोण का आधार इहलौकिक तथा व्यावहारिक अधिक था। हिन्दू धर्म में प्रचलित अनेक अंधविश्वास भी सैन्धव सभ्यता में पाये जाते हैं। सैन्धव धर्म में मातृदेवी तथा पुरुषदेवता की उपासना के साथ-साथ अनेक पशु-पक्षियों, वृक्षों, वनस्पतियों, मांगलिक प्रतीकों का विधान पाते हैं। सबसे पहले कपास पैदा करने का श्रेय सिन्धु निवासियों को ही है। चूँकि यह सबसे पहले सिन्धु क्षेत्र में हुआ था, इस कारण यूनानियों ने इसे 'सिन्डन' नाम दिया।
  • चन्द्रगुप्त प्रथम ने ही गुप्त वंश को साम्राज्य की प्रतिष्ठा प्रदान की। इसे ही एक नए संवत् गुप्त संवत चलाने का श्रेय भी दिया जाता है। सर्वप्रथम चन्द्रगुप्त प्रथम ने ही रजत ( चाँदी) की मुद्राओं का प्रचलन करवाया था।
  • सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ब्रिटिशराज के दौरान प्रारम्भिक भारतीय राजनीतिक नेताओं में से एक थे। उनका जन्म कलकत्ता (बंगाल) में एक बंगाली परिवार में हुआ था। 1905 में बंगाल प्रान्त के विभाजन का विरोध करने वाले सुरेन्द्रनाथ बनर्जी प्रमुख सार्वजनिक नेता थे।

2. अर्थव्यवस्था

  • भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंक दर (bank rate) कम कर देने के फलस्वरूप बाजार की तरलता ( liquidity in tha market) बढ़ जाती है। बैंक दर में कटौती का उद्देश्य अन्य ब्याज दरों को कम करने में सहायता प्रदान करना होता है और परिणामतः बैंकों से उधार को प्रोत्साहन करना होता है।
  • मुद्रा प्रसार या मुद्रास्फीति वह अवस्था है, जिसमें मुद्रा का मुल्य गिर जाता है और कीमतें बढ़ जाती हैं। आर्थिक दृष्टि से सीमित एवं नियंत्रित मुद्रास्फीति अल्पविकसित अर्थव्यवस्था हेतु लाभदायक होती है; क्योंकि इससे उत्पादन में वृद्धि को प्रोत्साहन मिलता है।
  • जब कोई वस्तु किसी अन्य देश से एक देश में आती है, उसे 'आयात' (import) कहा जाता है। जब वस्तु किसी एक देश से किसी अन्य देश में जाती है, उसे 'निर्यात' (export) कहा जाता है। आयात की प्रक्रिया मेट की रसीद से प्रारम्भ मानी जाती है|

3.भारतीय राजव्यवस्था

  • 73वाँ संविधान अधिनियम, 1992 के अंतर्गत पंचायती राज संस्थानों में निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग, महिलाओं के लिए स्थानों का आरक्षण, जिला योजना समितियों का गठन, ये संस्थाएँ वित्त की दृष्टि से आत्मनिर्भर रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए वित्त आयोग का गठन किया गया है।
  • राज्य सरकारों का संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल होता है, वह प्रत्यक्ष रूप से अथवा अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से इसका उपयोग करता है। यह प्रावधान जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के लिए लागू होता है।
  • महान्यायवादी सर्वप्रथम भारत सरकार का विधि अधिकारी होता है। भारत का महान्यायवादी न तो संसद का सदस्य होता है और न ही मंत्रिमंडल का सदस्य होता है। लेकिन वह किसी भी सदन में अथवा समितियों में बोल सकता है, किन्तु उसे मत देने का अधिकार नहीं है।

4. भूगोल

  • भारत की गिनती 'जनांकिकीय लाभांश' (डेमो-ग्राफिक डिविडेंड) वाले देशों के रूप में की जाती है, क्योंकि यहाँ पर 15 से 64 वर्ष के आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है।
  • विश्व की चौथी सबसे बड़ी इरी झील उत्तरी अमरीका के डेट्रायट नगर में स्थित है। मिचिगन झील संयुक्त राज्य अमरीका के गैरी नगर में स्थित है। ओण्टारियो झील हैमिल्टन (न्यूजीलैंड) में स्थित है। सुपीरियर झील उत्तरी अमरीका के डुलुथ नगर में स्थित है। 
  • सूक्ष्मदर्शी (microscope) या दूरदर्शी (telescope) यह एक कम फोकस दुरी का उत्तल लेंस होता है। इसमें वस्तु का आकार वस्तु द्वारा नेत्र पर बनाए गए दर्शन कोण पर निर्भर करता है। दर्शन कोण जितना छोटा होता है, उतनी ही वस्तु छोटी दिखाई पड़ती है

 

5. भौतिक विज्ञान

  • कार्बन क्रेडिट अंतर्राष्टीय उद्योग में उत्सर्जन नियंत्रण की योजना है।'कार्बन क्रेडिट' सही मायने में कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने का प्रयास है।भारत और चीन सहित कुछ अन्य एशियाई देश, जो वर्तमान में विकासशील अवस्था में हैं, उन्हें लाभ मिलता है, क्योंकि वे कोई भी उद्योग- धंधा स्थापित करने के लिए UNFCCC से सम्पर्क कर उसके मानदण्डों के अनुरूप निर्धारित कार्बन उत्सर्जन स्तर नियंत्रित कर सकते हैं।
  • गुरुत्वाकर्षण (gravity) का सिद्धांत 'आइजेक न्यूटन' ने दिया था। इस नियम के अनुसार किन्हीं दो पिण्डों के बीच कार्य करने वाला आकर्षण बल पिण्डों के द्रव्यमानों के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती तथा उनके बीच के दुरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
  • उत्तरी गोलार्द्ध (Northern hemisphere) में स्थल भाग की अधिकता होने के कारण यहाँ पवनें अनियमित रूप से चलती हैं। दक्षिणी भाग में जल भाग अधिक होने के कारण 40°-60° अक्षांशों में से पवनें बिना किसी रूकावट के प्रचंड वेग से चलती हैं।

6.रसायन विज्ञान

  • नाभिकीय रिएक्टर में मंदक के रूप में भारी जल या ग्रेफाइट का प्रयोग किया जाता है। मंदक रिएक्टर में न्यूट्रान की गति को धीमा करता है।
  • घरों में प्रयुक्त होने वाली द्रवित प्राकृतिक गैस को एल.पी. जी. (इन्डेन गैस) कहते हैं। यह ब्यूटेन एवं प्रोपेन का मिश्रण होता है, जिससे उच्च दाब पर द्रवित कर सिलेण्डरों में भर लिया जाता है।
  • बाजार में बिकने वाला ऐस्परटेम (aspartame) कृत्रिम मधुरक ( sweetener) है। यह अमीनो अम्लों से बना होता है और अन्य अमीनो अम्लों के समान ही कैलोरी प्रदान करता है, फिर भी यह भोज्य पदार्थों में कम कैलोरी मधुरक के रूप में इस्तेमाल होता है। ऐस्परटेम सामान्य चीनी से कई गुना अधिक मीठा होता है, अतः थोड़े से ऐस्परटेम में बने भोज्य पदार्थ ऑक्सीकृत होने पर कम कैलोरी प्रदान करते हैं।

7.जीव विज्ञान

  • पेयजल में यदि नाइट्रेट की मात्रा अधिक हो जाती है, तो बच्चों में ' ब्लू सिंड्रोम' नामक बीमारी हो जाती है। इसमें शरीर पर नीलापन स्पष्ट दिखाई देता है।
  • मानव शरीर का लगभग 15% भाग प्रोटीन से ही निर्मित होता है। ऊर्जा उत्पादन एवं शरीर की मरम्मत दोनों कार्यो के लिए प्रोटीन उत्तरदायी होती है। दूध पिलाने वाली माँ को प्रतिदिन 70 ग्राम आहार में प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
  • आहार में नियमित रूप से ताजे फल और सब्जियाँ ग्रहण करना आवश्यक है, क्योंकि ये ऑक्सीकरणरोधी (antioxidants) तत्वों के अच्छे स्रोत होते है। शरीर में चयापचय के उपोत्पाद के रूप में उत्पन्न मुक्त मूलकों को निष्क्रिय बनाते हैं।

8.विज्ञान और प्रौद्योगिकी

  • आभासी निजी परिपथ ( virtual private network) है। यह निजी इंटरनेट पर बना कम्प्यूटर परिपथ है, जो प्रयोक्ताओं को अपनी संस्था के परिपथ में प्रवेश करने की सुविधा देता है और प्रेषित की जा रही सूचना को सुरक्षित रखता है।
  • भारत में विकसित एवं निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (LCA) 'तेजस' ने दूसरी बार 17 फरवरी, 2004 को ध्वनि की गति से तेजगति के साथ उड़ान भरी।
  • ब्रिटिश कम्प्यूटर वैज्ञानिक 'टीम बरनर्स ली' ( Tim Berners Lee) ने www (world wide web) का आविष्कार किया।

9.समसामयिकी

  • अंटार्कटिका में पहला भारतीय शोध स्टेशन केंद्र 'दक्षिणी गंगोत्री' की स्थापना 1983-84 में तथा दूसरा 'मैत्री' भारतीय शोध स्टेशन की स्थापना 1988-89 में तथा तीसरे ' भारती' केन्द्र की स्थापना 2019 में शुरू होगी।
  • अमरीकी न्यूज़ वीक पत्रिका ने एक सर्वेक्षण के आधार पर विश्व का सर्वश्रेष्ठ ( न. 1) देश फिनलैंड को घोषित किया, जबकि इस पत्रिका द्वारा भारत को 78वें क्रम में रखा गया है।
  • मालदीव की 39 वर्षीय 'फातिमा दियाना सईद' 8 दक्षिण एशियाई देशों के संगठन दक्षेस (SAARC) की नई प्रथम महिला महासचिव हैं। इस पद पर भारत के 'शीलकांत शर्मा' का स्थान 1 मार्च, 2011 से उन्होंने लिया है।

10.खेलकूद

  • भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी 'गौतम गंभीर' के नेतृत्व में सर्वप्रथम एकदिवसीय पाँच मैचों की श्रंखला में विरोधी टीम को सभी पाँचों मैचों में हराकर श्रृंखला जीती।
  • 'फुटबाल रायटर्स एसोसियेशन' ( football writers Association- FWA) ने 'वेइनरुनी' (Wayne Rooney) को 'फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर' चुना गया था।
  • बुला चौधरी भारतीय राष्ट्रीय तैराक हैं। वह पहली भारतीय महिला तैराक हैं, जिन्होंने सात समंदर पार दो बार 1989 और 1999 में इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया। उन्हें 1990 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

11.विविध

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 22 मार्च, 1993 से विश्व जल संरक्षण दिवस ( world water conservation day) मनाया जा रहा है।
  • अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना 1945 में हेग (नीदरलैंड्स) में की गई। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति 9 वर्ष के लिए की जाती है।
  • कनाडा के मोन्टाना में लगभग 2.3 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में डायनोसोर की बड़ी-बड़ी अस्थियाँ प्राप्त हुई है। यह कदाचित विश्व का सबसे बड़ा क्षेत्र है, जिसमें डायनोसोर के इतनी मात्रा में अवशेष प्राप्त हुए हैं। जिससे इस क्षेत्र को 'डाइनोसोरस का कब्रिस्तान' कहा जाता है।

12.राज्य विशेष : उत्तर प्रदेश

2011 की जनगणना के अनन्तिम आँकड़ों के अनुसार दिए गए जिलों (उत्तर प्रदेश) की साक्षरता दर निम्नवत् है

  1. गौतमबुद्ध नगर-82.20%
  2. गाजियाबाद-85.00%
  3. कानपुर देहात-81.31%
  4. लखनऊ-84.27%

जनगणना 2011 के अनंतिम आँकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के दिए गए जिलों की जनसंख्या निम्नवत् है-

  1. इलाहाबाद - 59,59,750 व्यक्ति
  2. आजमगढ़ - 46,16,509 व्यक्ति
  3. गाजियाबाद - 46,61,452 व्यक्ति
  4. लखनऊ - 45,88,455 व्यक्ति

*प्रसिद्ध 'चरकुला' (charkula dance) नृत्य भगवान कृष्ण के समय से बृजभूमि क्षेत्र से सम्बन्धित है।


लेखक परिचय :
मनोज कुमार सैनी
फो.नं. -9785984283
ई-मेल -
इस अंक में ...