क्या आप जानते हैं ?

(1) गेलेमोट्स नामक पक्षी पानी के भीतर भी उड़ सकता है।

(2) मक्खियाँ पीछे की ओर भी उड़ सकती हैं।

(3) मगरमच्छ कई बार पेड़ों पर भी चढ़ जाते हैं।

(4) हाथी के बच्चे को अपनी सूंड का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए यह सीखने में छः महीने लग जाते हैं।

(5) रीड वाबर्लर नामक पक्षी एकदम से एक समय पर दो धुने गा सकती है।

(6) जिराफ की गर्दन में सात हड्डियाँ होती हैं। यह संख्या मनुष्य की गर्दन में भी पाई जाने वाली हड्डियों की संख्या के बिलकुल बराबर है।

(7) इलैक्ट्रिक ईल एक मछली है। इसकी विशेषता यह है कि यह 600 वोल्ट या उससे भी अधिक शक्ति के झटके मारती है। यह झटका इतना शक्तिशाली होता है कि इससे एक खच्चर या व्यक्ति आसानी से गिर सकता है। यह ईल मछली 'बिजली' अपने शरीर के अन्दर से उत्पन्न करती है।

(8) वसंत ऋतु में बच्चों का विकास किसी और ऋतु की तुलना में कहीं तेजी से होता है।

(9) अमेरिका के आधे से कुछ ज्यादा सबसे ज्यादा गंदे शहर कैलिफोर्निया प्रान्त में है।

(10) हालैंड की सरकार ने एक समय अपने यहाँ की 8 जेलों को बंद कर दिया था, क्योंकि उनके यहाँ जेलों में रखने के लिए बंदी ही नहीं थे।

(11) 'वोदका'नामक शराब दवा के काम भी आती हैं। किसी कीड़े के काटने पर उसे मलहम की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर हेयर कंडीशनर घर में खत्म हो गया हो, तो यह शराब यह काम भी बखूबी कर देती है।

(12) मच्छर के काटने से होने वाली जलन को तुरंत कम करना चाहते हैं, तो हलके गर्म चम्मच को शरीर के उसी हिस्से से छुआ दें। चम्मच की गर्मी से वह प्रोटीन नष्ट हो जाएगा, जिसकी वजह से आपको खुजली हो रही थी।

(13) एक सुपरनोवा विस्फोट के वक़्त बहुत प्रचंड गर्मी पैदा करता है। यह ऊर्जा सूरज द्वारा अपने पूरे जीवनकाल में पैदा की गई ऊर्जा से भी ज्यादा होती है।

(14) याददाश्त को बेहतर रखना चाहते हैं, तो अपनी नींद की चिंता करें। अगर आप पूरी नहीं लेंगे, तो भूलने की शिकायत बढ़ जाएगी।

(15) बचपन में देखे गए करीब 40 फीसदी सपने डराने वाले होते हैं।

(16) अंगूर खाने से आपको तनाव और उत्तेजना को कम करने में मदद मिलती है।

(17) औसतन अपने जीवनकाल में एक इंसान पाँच टन से ज्यादा मल त्याग करता है।

(18) अफ्रीका के कुछ देशों में टीकाकरण की दर अमेरिका से भी ज्यादा है।

(19) इटली का स्ट्रोमबोली ज्वालामुखी दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में गिना जाता है। पिछले दो हजार सालों से लगातार सक्रिय है।

(20) बिल्लियाँ प्रति सेकेंड लगभग 26 बार म्यांऊ की आवाज निकाल सकती हैं। किसी डीजल इंजन की फ्रीक्वेंसी भी लगभग इतनी ही होती है।


लेखक परिचय :
मनोज कुमार सैनी
फो.नं. -9785984283
ई-मेल -
इस अंक में ...