दो अजूबे: एक छोटा, एक बड़ा

 à¤¦à¥à¤¨à¤¿à¤¯à¤¾ का सबसे छोटा पक्षी हमिंग बर्ड है। उसकी लम्बाई कोई 6 सेंटीमीटर है। उसका आकार आदमी की अंगुली के बराबर भी नहीं है और वजन केवल 2 ग्राम। दुनिया में ऐसे उड़न जीव भी हैं जो इस पक्षी से 20 गुना बड़े हैं। इस प्रजाति का नर पक्षी बहुत रंगबिरंगा होता है। इसका रंग गहरा चमकीला, लाल, नीला और सफेद होता है। मादा के रंग उसकी तुलना में बहुत फीके होते हैं। इस पक्षी की एक खासियत यह है कि यह अपने पंखों को सभी दिशाओं में मोड़कर फड़फड़ा सकता है। अक्सर यह पंखों की आड़ में आगे-पीछे चलता है। वह आगे और पीछे, दोनों तरफ उड़ भी सकता है। हेमिंग बर्ड एक मिनट में अपने पंखों को 30 से 80 बार फड़फड़ा सकता है। साधारणतया उसका हृदय एक मिनट में 1000 बार धड़कता है।
        दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है। उसकी चार प्रमुख प्रजातियाँ हैं। उनमें से एक प्रजाति सन 

1941 के बाद विलुप्त हो गई है। सबसे बड़ा शुतुरमुर्ग उत्तर अफ्रीका में पाया जाता है। उसकी ऊँचाई कोई  2-7 मीटर है और उसका वजन 150 किलोग्राम के लगभग।
      यह पक्षी पूरी तरह उड़ नहीं पाता, परन्तु घोड़े की तरह बहुत तेज दौड़ सकता है। इस पक्षी की एक और खासियत यह है कि जरुरत पड़ने पर यह कंकड़-पत्थर भी खा लेता है। ये चीजें उसकी पाचन क्रिया में मददगार सिद्ध होती हैं।


लेखक परिचय :
मनोज कुमार सैनी
फो.नं. -9785984283
ई-मेल -
इस अंक में ...