ISSN 2350-1014
Ank Image

अंक अगस्त 2018

मैं अपनी बात एक फिल्म से शुरू करना चाहूँगा वो फिल्म है VICEROY'S HOUSE किसी फेसबुक मित्र ने मुझे इस फिल्म को देखने को कहा । इस फिल्म में 1947 के बंटवारे को Gurinder Chadha ने बेहद बारीकी से और शायद बेहद गहरे से विषय को जानने के बाद परदे पर दिखाया है । युवा वर्ग जिसमें फेसबुक के अधिकतम मित्र आते हैं उस त्रासदी को ... सच में शायद ही कभी समझ पायें, यकीनन इस फिल्म को देखने के बाद भी । क्योंकि असली दर्द दिखावे के दर्द से कई हजार गुना भयावह होता है ... फिर भी यदि आपने मन से इस फिल्म को देखा ....