ISSN 2350-1014

पानी कार 555

सड़क पर फर्राटे से दौड़ने वाली अच्छी से अच्छी कारें पानी को देखते हो जैसे बेबस हो जाती हैं। अब एक ऐसी कार बनाई गई है, जो सड़क के साथ ही पानी पर भी अच्छे से फर्राटे से दौड़ती है। पानी और सड़क दोनों पर चलने वाली इस कार को मिब्स एक्वाड़ा नाम दिया गया है। इस कार को सिर्फ एक बटन दबाकर दौड़ने वाला बनाया जा सकता है। करीब एक लाख 20 पौंड ( एक करोड़ 8 लाख 12 हजार रुपए) की यह कार सड़क पर सौ मिल प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है, जबकि पानी में इसकी गति 30 मील प्रति घंटा है। इस कार का निर्माण गिब्स टेक्नोलाजिस ने किया है। यह कार 175 एचपी की टू व्हील ड्राइव है और सीसा रहित पेट्रोल से चलती है।


लेखक परिचय :
नसरीन बानो
फो.नं. - -
ई-मेल - [email protected]