सामान्य ज्ञान अगस्त 2014 : इतिहास
- सिन्धु सभ्यता की खोज रायबहादुर दयाराम साहनी ने की |
- इस सभ्यता की सर्वमान्य तिथि रेडियो कार्बन तकनीक द्वारा 2400ई.पू. से 1700ई.पू. मानी गई है
- सिन्धु सभ्यता नगरीय सभ्यता थी | इस सभ्यता से प्राप्त परिपक्व अवस्था वाले स्थलों में केवल 6को ही बड़े नगर की संज्ञा दी गयी है ये हैं - मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, गणवारीवाला, धौलावीरा, राखीगढ़ी व कालीबंगा
- लोथल व सुतकोटडा सिन्धु सभ्यता के बंदरगाह थे |
- अग्निकुंड लोथल व कालीबंगा से प्राप्त हुए हैं |
- मोहनजोदड़ो से प्राप्त स्नानागार एक प्रमुख स्मारक है |
- मोहनजोदड़ो से प्राप्त सील पर तीन मुख वाले देवता की मूर्ति मिली है | यहाँ से नर्तकी की कांस्य मूर्ति भी मिली है |
