सामान्य ज्ञान अगस्त 2014 : अर्थव्यवस्था
- भारत में योजना निर्माण हेतु केंद्रीय निकाय योजना आयोग है |
- राष्ट्रीय विकास परिषद् का गठन 6 अगस्त 1952 को हुआ, प्रधानमत्री इसका अध्यक्ष व योजना आयोग का सचिव इसका सचिव होता है |
- सभी राज्यों के मुख्यमंत्री व योजना आयोग राष्ट्रीय विकास परिषद् के सदस्य के सदस्य होते हैं |
- दीर्घकालिक योजना वह योजना होती है जो योज आयोग द्वारा सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्यों को ध्यान में रख कर 15 से 20 वर्षों के लिए बनाई जाती है |
- योजना का अंतिम अनुमोदन राष्ट्रीय विकास परिषद् द्वारा किया जाता है |
- देश की प्रथम पञ्च वर्षीय योजना "हेरॉड डोमर मॉडल" पर आधारित थी |
