सामान्य ज्ञान अगस्त 2014 : भूगोल
- अस्तित्वमान द्रव्य एवं ऊर्जा के सम्मिलित रूप को ब्रह्माण्ड कहते है जिसका व्यास 108 प्रकाश वर्ष है |
- तारों का ऐसा समूह जो धुंधला सा दिखाई पड़ता है तथा जो तारा निर्माण प्रक्रिया का शुरुआत का गैसपुंज है मन्दाकिनी कहलाता है |
- आकाशगंगा की सबसे नजदीकी मन्दाकिनी को देवयानी(Andromeda) नाम दिया गया है |
- सूर्य सौर मंडल का प्रधान है | यह हमारी मन्दाकिनी दुग्धमेखला के केंद्र से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर कोने में स्थित है |
- सूर्य एक गैसीय गोला है जिसमे हाइड्रोजन 71% हीलियम 26.5% व अन्य तत्व 2.5% हैं |
- सूर्य का केन्द्रीय भाग क्रोड़ कहलाता है जिसका ताप 1.5X107 डिग्री सेल्सिअस होता है तथा सूर्य की बाहरी सतह का ताप 6000डिग्री सेल्सिअस होता है |
