सामान्य ज्ञान अगस्त 2014 : रसायन विज्ञान
- पदार्थ की तीन अवस्थाएं ठोस, द्रव व गैस हैं जबकि चौथी अवस्था प्लाज्मा व पांचवी अवस्था बोस-आइंस्टीन कंडनसेट है |
- तत्व (Element): वह शुद्ध पदार्थ है जिसे किसी भी भौतिक एवं रासायनिक विधियों से दो या दो से अधिक पदार्थों में विभाजिटी नहीं किया जा सकता है जैसे - सोना, चांदी, ऑक्सीजन आदि |
- यौगिक (Compound) : वह शुद्ध पदार्थ जो रासायनिक रूप से दो या दो से अधिक तत्वों के एक निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग से बने हैं यौगिक कहलाते हैं जैसे - नमक,
- जल आदि
- मिश्रण (Mixture) : वह पदार्थ जो दो या दो से अधिक तत्व या यौगिक के किसी भी आनुपात में मिलने से प्राप्त होता है जैसे - हवा |
- कुछ पदार्थ गर्म करने पर सीधे ठोस रूप से गैस बन जाते हैं इसे ऊर्ध्वपातन कहते हैं जैसे आयोडीन, कपूर आदि
