सामान्य ज्ञान अगस्त 2014 :जीव विज्ञान
- अरस्तु द्वारा समस्त जीवों को दो समूह में विभाजित किया गया था - जंतु समूह व वनस्पति समूह
- लीनियस ने अपनी पुस्तक Systema Naturae में सम्पूर्ण जीव धारियों को दो जगतों - पादप जगत व जंतु जगत में विभाजित किया था | लीनियस को आधुनिक वर्गीकरण का पिता कहा जाता है |
- 1969 में व्हिटकर द्वारा पञ्च-जगत प्रणाली प्रतिपादित की गई | इसके अनुसार समस्त जीव जंतु पांच वर्गों में विभाजित किये गए हैं -
- मोनेरा (Monera)- सभी प्रोकैरियोटिक जीव अर्थात जीवाणु, साइनोबैक्टीरिया तथा आर्की बैक्टीरिया
- प्रॉटिस्टा (Protista)- इस जगत में एक कोशिकीय युकेरिओटिक जीव सम्मिलित किये जाते है युग्लीना इसी जगत में है |
- पादप (Plantae)- इस जगत में सभी रंगीन, बहुकोशिकीय, प्रकाश संश्लेषी उत्पादक जीव शामिल किये जाते हैं |
- कवक (Fungi)- परपोषित जीवधारी जिनमे अवशोषण द्वारा पोषण होता है |
- जंतु (Animal)- इस जगत में सभी बहु कोशिकीय उपभोक्ता जंतु शामिल किये जाते हैं
