सामान्य ज्ञान अगस्त 2014 : खेलकूद
- राष्ट्रमण्डल खेल, ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल देशों के अन्तर्गत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता है।
- पहली बार ये खेल 1930 में हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो, कनाडा में आयोजित किए गए और इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
- तब से हर चार वर्ष में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इनका आयोजन नहीं किया गया था।
- 19वां राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर 2010 के बीच दिल्ली में किया गया ।
- 20वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 23 जुलाई 2014 से 3 अगस्त 2014 तक ग्लासगो स्कॉटलैंड में किया गया |
- इस बार के खेलों में 71 देशों के 4947 एथलीट ने भाग लिया |
- परिणाम इस प्रकार रहे -
- 1. इंग्लैंड: 58 स्वर्ण, 59 रजत, 57 कांस्य.
- 2. ऑस्ट्रेलिया: 49 स्वर्ण, 42 रजत, 46 कांस्य.
- 3. कनाडा: 32 स्वर्ण, 16 रजत, 34 कांस्य.
- 4. स्कॉटलैंड: 19 स्वर्ण, 15 रजत, 19 कांस्य.
- 5. भारत: 15 स्वर्ण, 30 रजत, 19 कांस्य.
