हाइवे की यारी
हाइवे पर देखे होंगे
आप सभी ने
आमने-सामने से गुज़रते
ट्रक, बस के चालकों के
परस्पर लहराते हुए हाथ
इन चालकों को मिले
महीनो या शायद बरसों हुए हैं
कुछ कभी मिले ही नही
सिर्फ़ हाइवे की यारी है
घर पैसे भेजने तक का
नाता है
ट्रक ही रैन-बसेरा है
साथी... बस रास्ता है
2-3 पल का अभिवादन
खुशी का अभिनंदन
परिवार से बिछोह मैं
परस्पर सहानुभूति
कई कहानियाँ सी हैं लिखी
इन सड़कों पर
कुछ ऐसे भी होते हैं
जो आगाह करते है,
सामने वाले चालक को
"आगे रास्ते में आर.टी.ओ. है
स्पीड, लोड, पर्मिट संभाल ले"
सच्ची दोस्ती का फ़र्ज़
निभाती ये
हाइवे की यारी है
उनमें, जिनकी
हाइवे से यारी है
