ISSN 2350-1014

माह अप्रेल 2014

1-साहित्यकार अमरकांत का इलाहाबाद में 17 फरवरी 2014 को निधन हो गया. इनके संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों के आधार पर कीजिए:
1. अमरकांत को वर्ष 2007 में उनके उपन्यास 'इन्हीं हथियारों से' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
2. उपन्यास 'इन्हीं हथियारों से' भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर लिखा गया है.
3. अमरकांत हिंदी कथा साहित्य में प्रेमचंद के बाद यथार्थवादी धारा के प्रमुख कहानीकार थे.
कूट:
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. सभी 1, 2 और 3


2. कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय मंत्रालय ने 11 फरवरी 2014 को एक अधिसूचना जारी करके निजी कंपनियों के नाम में ‘नेशनल’ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगायी. मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में सभी कंपनी पंजीयकों को निर्देश दिया कि वे ‘नेशनल’ शब्द का इस्तेमाल करने की छूट तभी हो जबकि वह............?
a. केंद्र सरकार की कंपनी हो
b. राज्य सरकार की हिस्सेदारी हो
c. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हो
d.  a व b दोनो


3. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को गुजरात निर्वाचन आयोग का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया? इनके नियुक्ति की घोषणा 20 फरवरी 2014 को की गई.
a. विराट कोहली
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. चेतेश्वर पुजारा
d. दिनेश कार्तिक
 

4. तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया? इनके नियुक्ति की सिफारिश 26 फरवरी 2014 को गई.
a. दिनेश कुमार सर्राफ
b. मनोज गोस्वामी
c. सुधीर वासुदेव
d. सुधाकर पाण्डेय


5. भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रारम्भ किया गया?
a. बिहार
b. मध्य प्रदेश
c. उड़ीसा
d. राजस्थान


6. निम्नलिखित में से किसने पनडुब्बी आईएनएस सिन्धुरत्न में हुए हादसे के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नौसेना अध्यक्ष पद से 26 फरवरी 2014 को इस्तीफा दे दिया?
a. वाइस एडमिरल राबिन के धवन
b. एडमिरल एनके वर्मा
c. एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी
d. एडमिरल सुरेश कुमार
 

7. भारत सरकार के भारतीय राजस्व विभाग ने अंतर्गामी (इनबाउंड) भारतीय यात्रियों के लिए सामान संबंधी नियमों (बैगेज रूल) में 6 मार्च 2014 को संशोधन किया. इन संशोधनों का निम्न में से कौन सा उद्देश्य नहीं है?

a. सोने की तस्करी पर अंकुश लगाना                    b. स्वर्ण आयात सुविधा का दुरुपयोग रोकना

c. भारतीय मूल के व्यक्तियों को विदेशी मुद्रा में 10 प्रतिशत की कस्टम्स ड्यूटी चुकाने के बाद 1 किलोग्राम तक सोना आयात करने की छूट समाप्त करना है

d. स्वर्ण की कीमतों में उछाल पर काबू पाना

 

8. विदेशी मामलों के मंत्रालय के निवेश और प्रौद्योगिकी संवर्धन (आईटीपी) प्रभाग ने मार्च 2014 के प्रथम सप्ताह में 'व्यवसाय में भारत' (India in Business) नामक एक प्रतिवेदन जारी किया. इस प्रतिवेदन के अनुसार निम्न में से क्या असत्य है?

a. भारत एक विश्वसनीय निवेश स्थल है

b. भारत में आर्थिक उदारीकरण के लगभग दो दशकों के सकारात्मक परिणाम निकले हैं

c. घरेलू मांग, मध्यम वर्ग तथा निवेश पर प्रतिफल में वृद्धि हुई है

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

9. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 26 फ़रवरी 2014 को रुग्ण संपत्ति को पुनःसशक्त के लिए दिशा-निर्देश जारी किए. इस संबंध में निम्न में से असत्य कथन का चुनाव करें?

a. संयुक्त ऋणदाता फोरम (जेएलएफ) के गठन का प्रस्ताव

b. सुधारात्मक कार्य योजना (सीएपी) का सुझाव

c. a तथा b दोनो

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

10. हाल ही में भारत की किस विमानन कंपनी ने 12 मार्च 2014 को अमेरिकी विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग से 26000 करोड़ रूपये का सौदा किया?
a. एयर इंडिया
b. सहारा एयरलाइंस
c. स्पाइसजेट
d. किंगफिशर


11. इंडियन वेल्स एटीपी टेनिस मास्टर्स का खिताब निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने जीता? फाइनल मैच कैलिफोर्निया में 16 मार्च 2014 को खेला गया.
a. रोजडर फेडरर
b. नोवाक जोकोविक
c. राफेल नडार
d. एंडी मुरे


12. टेंपलटन पुरस्कार 2014 (Templeton Prize 2014) के लिए निम्नलिखित में से किसका चयन किया गया? इनके चयन की घोषणा टेंपलटन फाउंडेशन द्वारा 13 मार्च 2014 को की गई.
a. दलाई लामा
b. डेसमंड टूटू
c. टॉमस हैलिक (Tomas Halik)
d. बिल क्लिंटन

 


लेखक परिचय :
आर.के. सिन्हा
फो.नं. - 09424250421
ई-मेल - [email protected]