सामान्य ज्ञान अक्टूबर 2014 : भूगोल
आओ इस बार जाने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत "माउंट एवरेस्ट" के बारे में -
- माउन्ट एवरेस्ट का नाम तत्कालीन भारत के महासर्वेक्षक सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर पड़ा जिन्होंने माउन्ट एवरेस्ट की स्थिति का पता लगाया |
- पहले माउन्ट एवरेस्ट को चोटी-15 कहा जाता था |
- 1954 में माउन्ट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर आंकी गयी |
- नेशनल जियोग्राफी सोसाइटी ने जी.पी.एस. उपग्रह के उपयोग द्वारा 5 मई 1999 को माउन्ट एवरेस्ट की ऊंचाई 8850 मीटर होने की पुष्टि की है |
- माउन्ट एवरेस्ट को तिब्बत में कोमोलंग्मा (बर्फ की देवी) तथा नेपाल में सागरमाथा (ब्रह्माण्ड की माता ) कहा जाता है , इसे पृथ्वी का तीसरा ध्रुव भी कहा जाता है |
- एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने 1953 में माउन्ट एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने में सफलता हासिल की |
- 1975 ई. में जुंको तबई(जापान) पहली महिला है जो एवरेस्ट पर चढ़ी |
- 1984 ई. में बछेंद्री पाल पहली भारतीय महिला है जो एवरेस्ट पर पहुंची|
- अप्पा शेरपा नेपाल सर्वाधिक 21 बार (मई 2011) माउन्ट एवरेस्ट पर पहुँचने में सफल रहे |
- विश्व में सबसे कम उम्र 13 वर्ष में माउन्ट एवरेस्ट पर पहुँचने का रिकॉर्ड अमेरिका जॉर्डन रोमेरो के नाम है |
