देश के वीरों को दिए जाने वाले वीरता पुरस्कार

दुश्मनों से देश की रक्षा करना वीरों का काम है। हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने कर्त्तव्य को बहुत बहादुरी से निभाते हैं। इसी बहादुरी के लिए उन्हें विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यहाँ हम आपको देश के उन वीरों को दिए जानेवाले वीरता पुरस्कारों के बारे में बताते हैं ,जिनके शौर्य और वीरता के सामने सभी का सिर सम्मान से झुक जाता है।

परमवीर चक्र:- यह सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। यह सम्मान उन वीर सिपाहियों को दिया जाता है जिन्होंने देश के दुश्मनों के खिलाफ अपने साथी को बचाने के लिए अद्वितीय बहादुरी का परिचय दिया हो। महावीर चक्र:- वीरता के लिए मिलने वाला यह दूसरा बड़ा पुरस्कार है। जल, थल और हवा में दिखाई गई वीरता के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

वीर चक्र:- दुश्मन से वीरता से लड़ने का यह तीसरा बड़ा पुरस्कार है। दुश्मन को परास्त करने में दिखाई गई अभूतपूर्व वीरता के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

अशोक चक्र:- जल, थल, नभ सेना में सेवारत रहते हुए दुश्मन के खिलाफ दिखाए गए साहस और देश के लिए किये गए त्याग के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

कीर्ति चक्र:- यह भी शौर्य और वीरता के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह पुरस्कार पहले अशोक चक्र क्लास-टू कहलाता था। इसके पहले प्राप्तकर्त्ता थे― यू.ए. डिक्रूज।

शौर्य चक्र:- यह भी वीरता के लिए दिया जाने वाला पदक है। कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र अशोक चक्र के ही दो अन्य वर्ग हैं। सन 1967 में इन्हें नया नाम दिया गया। इनमें अंतर भी रिबन की पट्टियों का ही है।


लेखक परिचय :
मनोज कुमार सैनी
फो.नं. -9785984283
ई-मेल -
इस अंक में ...