ISSN 2350-1014

सामान्य ज्ञान मई 2014 : भूगोल

  1.  वायजर अंतरिक्ष यान द्वारा भेजी गई सूचनाओं के अनुसार हमारे सौरमंडल की सीमाओं के बाहर करोड़ों की संख्या में गतिशील धूमकेतु विद्यमान हैं। वह, वस्तुतः, धूमकेतुओं का घर है। 
  2. गरान (मैंग्रोव) के वृक्ष तटीय आपदाओं के विरुद्ध विश्वसनीय सुरक्षा बाड़े का कार्य करते हैं। गरान के वृक्ष अपनी सघन जड़ों के कारण तूफान और ज्वारभाटे से नहीं उखड़ते हैं। 2004 की सुनामी के दौरान इन्हीं वनों ने लोगों को राहत प्रदान की थी।
  3.  समतापमंडल के ऊपर ओजोन गैस की अधिकता के कारण इस परत को ओजोन मंडल कहते हैं, जिसकी ऊँचाई 30 से 50 किमी तक पाई जाती है। ओजोन गैस सूर्य से आने वाली तीक्ष्ण गर्म पराबैंगनी किरणों ( ultra- violet rays ) को बहुत जल्दी अपने में सोख लेती है। जिससे पृथ्वी की जलवायु तथा मानव जीवन पर उनका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। ओजोन छिद्र के लिए मूलरूप से क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैस जिम्मेदार है।

लेखक परिचय :
नसरीन बानो
फो.नं. - -
ई-मेल - [email protected]