ISSN 2350-1014

सामान्य ज्ञान मई 2014 : रसायन विज्ञान

  1. ड्यूटीरियम के ऑक्साइड ( D2O ) को भारी जल कहते हैं। साधारण जल के लगभग 6000 भागों में 9 भाग भारी जल का होता है। इसका उपयोग न्यूट्रॉनों की गति को कम करना है। भारी जल की खोज 1932 ई. में मूरे और वाशबर्न ने की थी।
  2. कार्बन डाइऑक्साइड वायु से बहुत भारी है। अतः यह गैस ऊपरी वायुमंडल में नहीं जा सकता है। प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को भूमि पर घटाने का काम पौधे करते हैं, वही काम समुद्र में फाइटोप्लांक्तन करते हैं।
  3.  हीलियम हल्की तथा अज्वलनशील गैस है। इसका उपयोग गुब्बारों में भरने, मौसम सम्बन्धी अध्ययन, ठंडी वायु वाली नलिका भट्टी में किया जाता है, क्योंकि यह अपेक्षाकृत कम घना ( dense) होता है।

लेखक परिचय :
नसरीन बानो
फो.नं. - -
ई-मेल - [email protected]