बाधाओं को पार कर
बाधाओं को पार कर
राही तुम बढ़ते जाना
कदम कदम पर होगी मुश्किल
फिर भी तुम ना घबराना |
नयी सोच ,नए जज्बे से
नाविक, आगे चलते जाना
तूफानी लहरों से टकरा कर
साहिल तुमको है पाना |
स्वप्न देखना
बुरा नहीं है ,मगर
पलकें न तुम मूंदना
चिरनिंद्रा में रह कर बन्दे
सपनों को अपने न छोड़ना |
माना सफर आसां नहीं है
हिम्मत तुम ना छोड़ना
रात के बाद सुबह आएगी
मंजिल अपनी पा ही लेना ..|
