सामान्य ज्ञान मई 2014 : जीव विज्ञान
- मलेरिया प्लाज्मोडियम (plasmodium ) नामक प्रोटोजोआ से होता है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण मादा एनाफ्लीज मच्छर से उत्पन्न होता है।
- क्लोरोफिल पत्तियों में हरे रंग का वर्णक है। इसके चार घटक हैं– क्लोरोफिल ए, क्लोरोफिल बी, कैरोटिन तथा जैथोंफिल। इनमें क्लोरोफिल ए एवं बी हरे रंग का होता है और ऊर्जा स्थानांतरित करता है।
- रक्त एक तरल संयोगी ऊतक है। रक्त में हीमोग्लोबिन होता है, जिसके कारण रक्त का रंग लाल होता है। हीमोग्लोबिन लौहयुक्त प्रोटीन है, जो सारे शरीर में ओक्सीजन की आपूर्ति करता है।
