प्रश्नोत्तरी - फरवरी 2015

1. अदानी एंटरप्राइज ने किस राज्य के साथ 10,000 मेगावाट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट लगाने का MoU किया है ?
A. गुजरात B. महाराष्ट्र C. राजस्थान D.हरियाणा
Ans.c

2. फरवरी 2015 में जॉन मेनार्ड कीन्स पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A. अमृत्य सेन B. अविनाश चंदर C. रघुराम राजन D.सैम पित्रोदा
Ans.a

3. हाल ही में, भारतीय रेलवे ने अपना पहला द्विपक्षीय बिजली खरीद समझौता किसके साथ संपन्न किया है?
A. एनटीपीसी B. राइट्स लिमिटेड C. पावर ग्रिड D.दामोदर घाटी निगम
Ans.d

4. किस भारतीय शहर मे प्रथम विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया है ?
A. विशाखापट्नम B. सलेम C. कोझीकोड D.कोच्चि
Ans.d

5. रिलायंस कम्युनिकेशन किस सोशल मीडिया कंपनी के साथ मिलकर फ्री इन्टरनेट की योजना बना रही है?
A. फेसबुक B. गूगल C. ट्विटर D.व्हाट्सएप
Ans.a

6. इनफ़ोसिस देश की कौनसे नंबर की आई टी कंपनी है?
A. पहली B. दूसरी C. तीसरी D.चौथी
Ans.b

7. दिल्ली में विधान सभा चुनाव 2015 में सबसे अधिक (67/70) सीट पाने वाली पार्टी है?
A. कांग्रेस B. भाजपा C. आप D.बसपा
Ans.c

8. ग्रैमी पुरस्कार किस क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए दिया जाता है?
A. फिल्म B. नाटक C. संगीत D.साहित्य
Ans.c

9. 57वें ग्रैमी अवार्ड 2015 में किस भारतीय म्यूजिक कंपोजर को एल्बम विंड ऑफ सम्सारा के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम का अवॉर्ड मिला?
A. नीला वासवानी B. रिकी केज C. अनुष्का शंकर D.इनमें से कोई नही
Ans.b

10. 57वां ग्रैमी अवॉर्ड 2015 का सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रन एल्बम श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड किसे मिला?
A. नीला वासवानी B. रिकी केज C. अनुष्का शंकर D.इनमें से कोई नही
Ans.a

11. नेशनल जियोग्राफी सर्वे के अनुसार दुनिया का सबसे सेफ नाईट लाइफ सिटी कौनसा है?
A. गोवा B. डबलिन C. पेरिस D.लन्दन
Ans.b

12. BQ एक्वारिस E4.5 किस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला स्मार्ट फ़ोन है?
A. एंड्राइड B. उबुन्टू C. IOS D.विंडोस
Ans.b

13. भारतीय रेलवे 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने की क्षमता वाले कोच बना रही है, इन्हे किस कारखाने में बनाया जा रहा है?
A. रतलाम B. मुजफ्फर नगर C. इलाहाबाद D.चेन्नई
Ans.d

14. फरवरी 2015 में MGNAREGA का उत्कृष्ट कार्यों हेतु 10वां राष्ट्रीय पुरस्कार किस राज्य को दिया गया?
A. राजस्थान B. मध्यप्रदेश C. बिहार D.गुजरात
Ans.b

15. फरवरी 2015 में HAL(हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) ने भारतीय वायु सेना के साथ डोर्नेअर-228 विमान का करार किया है जिनकी संख्या है?
A. 5 B. 8 C. 14 D.22
Ans.c

16. भारत का प्रथम मेट्रो सिटी जहाँ पर 4G वाई-फाई सुविधा प्रदान कर दी गयी है?
A. दिल्ली B. मुंबई C. कोलकाता D.चेन्नई
Ans.c

17. हाल ही में (फरवरी 2015) CSIR के डायरेक्टर जनरल पद पर किसे नियुक्त किया गया है?
A. M.O. गर्ग B. P.S. आहूजा C. अनिल गोस्वामी D.इनमें से कोई नही
Ans.a

18. CSIR (Council of Scientific & Industrial Research) की स्थापना कब हुई?
A. 1920 B. 1942 C. 1947 D.1962
Ans.b

19. हाल ही में (फरवरी 2015) में नासा के अन्तरिक्ष यान न्यू होराइजंस ने किस खगोलीय पिंड की तस्वीरें भेजी हैं?
A. प्लूटो B. युरेनस C. जूपिटर D.मार्स
Ans.a

20. हाल ही में (फरवरी 2015) भेल ने किस राज्य में 270 मेगावाट वाली थर्मल यूनिट का शुभारम्भ किया है? इस प्रोजेक्‍ट को दो चरणों में पूरा कि‍या जाएगा। दोनों चरणों में 1,350 मेगावाट का प्रोडक्‍शन होगा।
A. महाराष्‍ट्र B. उत्तरप्रदेश C. गुजरात D.राजस्थान
Ans.a


लेखक परिचय :
मोहम्मद इमरान खान
फो.नं. -+91 9785984283
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...