सामान्य ज्ञान मार्च 2015

मुफ़्ती मोहम्मद सईद : PDP व भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन ने जम्मू कश्मीर में सरकार का निर्माण किया है | 1 मार्च 2015 को मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जानकी BJP के निर्मल सिघ ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली  | यह सईद का मुख्यमंत्री पद पर दूसरा कार्यकाल है |

जगमोहन डालमिया : भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जगमोहन डालमियां का चयन किया गया | डालमिया ने एन. श्रीनिवासन का स्थान लिया जिन्हें आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग व भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी | बी सी सी आई अध्यक्ष के रूप में यह श्री जगमोहन डालमियां का दूसरा कार्यकाल है |

अरुण सिंह : वरिष्ठ भारतीय विदेश सेवा अधिकारी श्री अरुण सिंह को भारत का अमेरिका में राजदूत नियुक्त किया गया है | श्री सिंह इससे पूर्व फ्रांस में भारत के राजदूत थे | अरुण सिंह जयशंकर का स्थान लेंगे जिन्हें विदेश सचिव नियुक्त किया गया है |

बलदेव शर्मा : मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर बलदेव शर्मा को नियुक्त किया है |

बिल गेट्स : माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को फोर्ब्स ने 2015 की अरबपतियों की सूची में दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया है | जबकि मेक्सिको के कार्लोस स्लिम हेलू को दुसरे स्थान पर रखा है | इस सूची में सबसे अमीर महिला क्रिस्टी वाल्टन हैं जिन्हें 8वें स्थान पर रखा गया है | इस सूची में कुल 1826 नामों में से अमेरिका से 536, चीन से 2013, जर्मनी से 103 व भारत के 90 अरबपति शामिल हैं |


लेखक परिचय :
मोहम्मद इमरान खान
फो.नं. -+91 9785984283
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...