ISSN 2350-1014

गरीब

लड़का और एक लड़की
उम्र का कोई पता नहीं
उनकी त्वचा से उम्र का पता नहीं चल रहा था
कपड़े थे
गंदे
पर दाग अच्छे थे
जैसे कि एक गरीब के होने चाहिए
मांग रहे थे
अपने जीने का हक
अठन्नी, रुपया, दो रुपया
उन्हें देख कोई सिकोड़ता था
मुंह
तो कोई अपनी जेब
कोई देना चाहता था बिना भेदभाव किये
“चोकलेट” और करना चाहता था
“चोकलेटबाजी”
वे भूखे थे
उन्हें नहीं पता था
आत्मा और परमात्मा के बारे में
उन्हें नहीं पता था
माता-पिता के बारे में
वे दुनिया में अकेले थे
उन्हें किसी से मोह नहीं था
उन्हें सिर्फ भूख लगी थी
वे नंगे नहीं थे
बस भूखे थे


लेखक परिचय :
अमिताभ विक्रम द्विवेदी
फो.नं. - --
ई-मेल - [email protected]