सामान्य ज्ञान अप्रैल 2015

धनुष : रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संसथान द्वारा विकसित धनुष मिसाइल का सफल परिक्षण अप्रैल 2015 में किया गया | यह मिसाइल पृथ्वी मिसाइल का जलसेना के लिए तैयार किया गया संस्करण है | इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है | इस मिसाइल पर 1000 किलोग्राम तक के परमाणु या परम्परागत आयुध लादे जा सकते है | यह मिसाइल द्रव इंधन से संचालित हती है व सिंगल स्टेज है |

डॉ. नसीम जैदी : अप्रैल 2015 में डॉ. नसीम जैदी को भारत का मुख्य निर्वाचन आयुक नियुक्त किया गया है | उन्होंने हरीशंकर ब्रह्मा का स्थान लिया है | मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा की जाती है | इनकी नियुक्ति 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु , जो पहले हो, तक की जाती है |

डॉ.गोपाल दास नीरज : प्रसिद्ध कवि डॉ. गोपाल दास नीरज को उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा साहित्य शिरोमणि सम्मान प्रदान करने की घोषणा की गयी | श्री नीरज को 2007 में पदम् श्री सम्मान से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है | उनके द्वारा लिखित कई गीतों को फिल्मों में भी गया गया है जैसे, ए भाई जरा देख के चलो .....(मेरा नाम जोकर), दिल आज शायर है ......(गैम्बलर), फूलों के रंग से, दिल की कलम से...(प्रेम पुजारी), रंगीला रे , मेरे रंग से यूं रंग है .....(प्रेम पुजारी) | आपका जन्म इटावा, उत्तरप्रदेश में हुआ |

ग्रीनपीस : अप्रैल 2015 में भारत सरकार ने पर्यावरण सम्बंधित स्वयं सेवी संगठन - ग्रीनपीस पर 6 माह की रोक लगा दी है  गृह मंत्रालय के अनुसार ग्रीन पीस ने विदेशों से प्राप्त फंड्स का प्रयोग भारत सरकार के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में पर्यावरण के बहाने अडंगा लगाने में किया है | ग्रीन पीस द्वारा अपना पक्ष ठीक से नहीं रखने पर इसके लाइसेंस के निरस्त होने की संभावना है |

अरुण कुमार झा : खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सीईओ पद पर नियुक्त किये गए हैं |

मलाला युसुफजई : क्षुद्रग्रह 316201 का नामकरण नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई के नाम पर किया गया है | अब यह क्षुद्रग्रह 316201 मलाला नाम से जाना जायेगा | इस ग्रह की खोज नासा के खगोलविद एमी मैनजर ने 2010 में की थी |

गांधीनगर : भारत का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र गांधीनगर में शुरू किया गया है |

सुल्तान अजलन शाह हॉकी ट्राफी 2015 : न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुल्तान अजलन शाह हॉकी ट्राफी 2015 अपने नाम कर लिया | यह ट्राफी मलेशिया के 9वें राजा, सुल्तान अजलन शाह के नाम से 1983 में शुरू की गयी | यह न्यूजीलैंड की तीसरी जीत है जबकि सर्वाधिक 8 बार ऑस्ट्रेलिया ने इस ख़िताब पर कब्ज़ा किया है |

सानिया मिर्ज़ा : सानिया मिर्ज़ा ने 12 अप्रैल 2015 को डब्ल्यू टी ए फॅमिली सर्किल कप जीत कर महिला युगल टेनिस में प्रथम रैंक पर कब्ज़ा कर लिया | वे इस मुकाम पर पहुँचने वाली प्रथम भारतीय महिला टेनिस खिलाडी हैं |


लेखक परिचय :
मोहम्मद इमरान खान
फो.नं. -+91 9785984283
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...