क्या आप जानते हैं?

*1:- भारत को छोड़कर संसार में एक करोड़ टन से अधिक केले और तीन करोड़ टन प्लैनटेन पैदा होते हैं। अकेले भारत में ही 110 लाख टन केलों की पैदावार होती है।

       प्लैनटेन एक लम्बा और सख्त केला होता है। इसमें स्टार्च होता है और इसे सब्जी की तरह ही पकाकर खाया जाता है। युगांडा में सबसे ज्यादा यानी 90 लाख टन प्लैनटेन पैदा होता है।

 

*2:- बुलेटप्रूफ जैकट केवलर से बनायीं जाती है। केवलर एक मानव निर्मित आर्गेनिक फाइबर है। यह फायर प्रूफ और केमिकल प्रूफ होता है। इसकी परतें बहुत ही महीन होती हैं। जब किसी बुलेटप्रूफ जैकट पहने हुए व्यक्ति पर गोली चलायी जाती है तो तरल मात्रा में मौजूद केवलर उस जगह पर ठोस हो जाता है और जैकेट पहनने वाले को गोली से कोई नुकसान नहीं होता है।

 

*3:- वास्वव में मैराथन दौड़ एक सैनिक की दौड़ की स्मृति या श्रद्धांजलि अर्पित करती है। कहा जाता है कि फेडिपाइडस नाम का धावक मैराथन से एथेंस तक लगभग 26 मील दौड़कर यह सन्देश देने आया था कि शक्तिशाली परशियन सेना पर ग्रीस की विजय हो गयी है। फेडिपाइडस ने यह शुभ समाचार दिया और उसी वक़्त वह गिरा और उसकी मृत्यु हो गई।

      सबसे पहले ओलम्पिक खेल सन 1796 में एथेंस में हुआ था, जहाँ सबसे पहले मैराथन दौड़ का आयोजन करके फेडिपाइडस को याद किया गया। उस समय यह संसार के सबसे अधिक के सबसे लोकप्रिय आयोजनों में से एक था।

 

*4:- कॉफ़ी का सबसे पहले उपयोग अरब देशों में हुआ था। यहाँ से कॉफ़ी 17वीं शताब्दी में ब्रिटेन पहुँची। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में संसार का सबसे पहला कॉफी हाउस खुला। सबसे ज्यादा कॉफी की पैदावार ब्राजील में होती है और दूसरे नम्बर पर कोलंबिया है। इसके बाद अफ्रीका, अमेरिका और एशिया के कई देशों में कॉफी पैदा की जाती है।

 

*5:- स्पेन के पाब्लो पिकासो अपने समय के व्यावसायिक चित्रकारों में सबसे ज्यादा प्रतिभावान एवं लोकप्रिय हैं। अपने जीवन में उन्होंने 13,500 पेंटिंग्स, डिजाइन और और एक लाख प्रिंट और नक्काशियाँ, 34,000 कलाकृतियाँ बनायी हैं। सन 1977 तक किए गए उनके काम की कुल कीमत 788 मिलियन डालर यानी लगभग 37 अरब 80 करोड़ 40 लाख रुपये आँकी गयी। उनके द्वारा बनाए चित्र व कलाकृतियाँ 3579 बार नीलामियों में शामिल हुए हैं।


लेखक परिचय :
मनोज कुमार सैनी
फो.नं. -9785984283
ई-मेल -
इस अंक में ...