प्रश्नोत्तरी
1 'स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट 'पुस्तक के लेखक कौन है ?
(a) कपिल देव
(b) कपिल सिब्बल
(c) कपिल श्रीमोहन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (a)
2 मनुस्मृति में जिस विषयवस्तु की चर्चा की गई है, वह सम्बंधित है-
(a) अर्थशास्त्र से
(b) राजनीति से
(c) कानून से
(d) कला से
उत्तर:- (c)
3 रक्त दाब के उपचार के लिए निम्नलिखित में से किस पादप का प्रयोग किया जाता है?
(a) सर्पगंधा
(b) नीम
(c) बबूल
(d) तुलसी
उत्तर:- (a)
4 विलवणीकृत समुद्र जल का संसार का सबसे बड़ा उत्पाद है-
(a) कुवैत
(b) ईरान
(c) सऊदी अरब
(d) इराक
उत्तर:- (c)
5 निम्नलिखित में से कौन -सी ग्रीन हाऊस गैस है?
(a) नाइट्रोजन
(b) हीलियम
(c) कार्बन डाइऑक्साइड
(d) सल्फर डाइऑक्साइड
उत्तर:- (c)
6 भारत में राष्ट्रीय आय का सबसे बड़ा घटक है?
(a) सेवा क्षेत्र
(b) कृषि
(c) उद्योग क्षेत्र
(d) व्यापार क्षेत्र
उत्तर:- (a)
7 भारत में उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई थी-
(a) संविधान द्वारा
(b) संसद के कानून द्वारा
(c) राष्ट्रपति के आदेश द्वारा
(d) 1947 के अधिनियम द्वारा
उत्तर:- (a)
8 आयोडीन घोल का प्रयोग किसके अस्तित्व की जाँच के लिए किया जाता है?
(a) शर्करा
(b) प्रोटीन
(c) स्टार्च
(d) वसा
उत्तर :- (c)
9 नाभिकीय ऊर्जा पैदा करने के लिए प्रयुक्त केरल तटों पर मोनाजाइट बालू में होता है-
(a) प्लैटिनम
(b) कॉपर
(c) यूरेनियम
(d) बॉक्साइट
उत्तर:- (c)
10 निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटोजोआयी रोग नहीं है?
(a) फ़ील पाँव
(b) प्राच्य व्रण
(c) निद्रालु व्याधि
(d) काला -आज़ार
उत्तर:- (a)
11 गुरु शिखर चोटी किस राज्य में स्थित है?
(a) राजस्थान
(b) गुजरात
(c) मध्यप्रदेश
(d) महाराष्ट्र
उत्तर:- (a)
12 निम्नलिखित में से किस राज्य में बाल लिंग अनुपात भारत में न्यूनतम है?
(a) पंजाब
(b) हरियाणा
(c) छत्तीसगढ़
(d) बिहार
उत्तर:- (b)
13 जल का घनत्व होता है-
(a) हर तापमान पर एक समान
(b) 100°C पर अधिकतम
(c) 4°C पर अधिकतम
(d) -4°C पर अधिकतम
उत्तर:- (c)
14 किसी प्रोग्राम में बग (bug) होता है-
(a) वर्णन
(b) त्रुटी
(c) वाक्य रचना
(d) b और c दोनों
उत्तर:- (b)
15 हरी खाद प्राप्त की जाती है-
(a) पशुओं के ताजा मलमूत्र से
(b) हरित शिम्ब पादकों के अपघटन से
(c) घरेलू वनस्पति अपशिष्ट से
(d) तिलहन की भूसी के केक से
उत्तर:- (b)
16 किसी गैस को दबाने ( संपीडित करने) पर-
(a) केवल दाब बढ़ता है
(b) केवल तापमान बढ़ता है
(c) दाब तथा तापमान दोनों बढ़ते हैं
(d) ताप बढ़ता है और तापमान बढ़ता है
उत्तर:- (c)
17 "नाबार्ड" (NABARD) है-
(a) एक बैंक
(b) एक वित्तीय संस्था
(c) एक बीमा निगम
(d) केन्द्रीय सरकार का एक विभाग
उत्तर:- (b)
18 निम्नलिखित में कौन-सा विषय, केन्द्रीय सूची में नहीं है?
(a) जनगणना
(b) बैंकिंग
(c) मजदूर संगठन
(d) विदेशी ऋण
उत्तर:- (c)
19 निम्नलिखित में किसे 'उत्प्रवाही द्रव्य' माना जाता है?
(a) FII
(b ) FDI
(c) ADR
(d) GDR
उत्तर:- (a)
20 उस नेटवर्क टोपोलॉजी का क्या नाम है, जिसमें प्रत्येक संभावित नोड में द्विदिशीय कड़ियाँ हैं?
(a) रिंग
(b) स्टार
(c) ट्री
(d) मेश
उत्तर:- (d)
