कांच कैसे बनाया जाता है?

सर्वप्रथम कांच का निर्माण प्राचीन काल में मिस्र (Egypt) में हुआ था। कांच विभिन्न क्षारीय धातुओं के सिलिकेटों का एक अक्रिस्टलीय पारदर्शक या अल्प पारदर्शक समांगी मिश्रण होता है।

साधारण कांच बनाने के लिए सिलिका, विरंजक पदार्थ, क्षारीय धातु के ऑक्साइड, कैल्सियम ऑक्साइड आदि पदार्थों की आवश्यकता पड़ती है। इन सभी पदार्थों में आपस में पीसकर चूर्ण में परिवर्तित करके भट्टियों में पिघलाया जाता है। जब चूर्ण पिघलकर द्रव अवस्था में परिणत हो जाता है, तो उसे द्रव कांच (Liquid Glass) कहते हैं। इस द्रव कांच को बर्तन बनाने वाले विभिन्न सांचों में डालकर धीरे-धीरे ठंडा किया जाता है। अतः अक्रिस्टलीय ठोस रूप में कांच एक अतिशीतित द्रव है।

कांच का अनीलीकरण (Annealing of Glass): कांच की बर्तन बनाने वाले विभिन्न सांचों में डालकर धीरे-धीरे शीतलन करने की प्रक्रिया को कांच का अनीलीकरण अथवा कांच का तापानुशीतलन कहते हैं।


लेखक परिचय :
मोहम्मद इमरान खान
फो.नं. -+91 9785984283
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...