ISSN 2350-1014

सामान्य ज्ञान जून 2014 : जीव विज्ञान

  •  एड्स (AIDS) रोग HIV वायरस से होता है। इस वायरस से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता नष्ट हो जाती है। मानव शरीर में HIV वायरस की जाँच के लिए ELISA टेस्ट  किया जाता है।
  •  मेण्डल का आनुवंशिकता का सिद्धान्त लैंगिक जनन (Sexual reproduction) पर आधारित है। ग्रेगर जॉन मेण्डल (1822-1884) को 'आनुवंशिकी का पिता' कहते हैं। उन्होंने मटर के पौधे पर अपना प्रयोग किया था।
  •  जेनेटिक्स (Genetics) में आनुवंशिकता और विचरण का अध्ययन किया जाता है। जेनेटिक्स या आनुवंशिकी वे लक्षण हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचारित होते हैं। 
  • आनुवंशिकता के बारे में सर्वप्रथम जानकारी आस्ट्रिया निवासी ग्रेगर जॉन मेण्डल ने दी थी।

लेखक परिचय :
नसरीन बानो
फो.नं. - -
ई-मेल - [email protected]