ISSN 2350-1014

सामान्य ज्ञान जून 2014 : विविध

  •  तेल की वैश्विक कीमतों के सन्दर्भ में 'ब्रेंट कच्चे तेल' (Brent Crude oil) का प्रमुख वर्गीकरण है। यह तेल विश्व के दो-तिहाई देशों को निर्यात जाता है। यह तेल मुख्यतया उत्तरी सागर से प्राप्त किया जाता है।
  •  भू-युद्धनीति की दृष्टि से दक्षिण -पूर्वी एशिया प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर के बीच स्थित है और उसका चरित्र उत्कृष्ट समुद्र्वर्ती (pre-eminent maritime) है। इस कारण से यह वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित करता आया है
  •  निःशक्त व्यक्ति अधिनियम, 1995 के अंतर्गत विकलांग व्यक्तियों को 18 प्रकार की सुविधाएँ प्रदान की गई हैं, जिनमें से प्रमुख हैं- सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों में 18 वर्ष की आयु तक निःशुल्क शिक्षा, समान अवसर का अधिकार, व्यवसाय स्थापित करने में भूमि आवंटन में वरीयता, सार्वजनिक भवनों में ढाल का उपलब्ध होना, छलपूर्ण तरीके से विकलांग व्यक्तियों के लाभ को लेने वालों या लेने का प्रयास करने वालों को 2 वर्ष की सजा या 20,000 रूपए का जुर्माना देना पड़ेगा।

लेखक परिचय :
नसरीन बानो
फो.नं. - -
ई-मेल - [email protected]