सामान्य ज्ञान जुलाई 2014 : खेलकूद
आओ जाने नवीनतम खेलकूद सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु :-
- कोलकाता नाईट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हराकर 7 वें आईपीएल कप पर कब्जा किया |
- भारतीय बल्लेबाज विरत कोहली को सिएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर पुरुस्कार दिया गया |
- रूस की मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन 2014 महिला एकल मुकाबले में रोमानिया की चोथी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को 6-4,6-7,6-4 को हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा किया
- फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल मुकाबले में राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविक को 3-6, 7-5, 6-2, 6-4 से हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा किया यह उनका 9वां फ्रेंच ओपन ख़िताब है |
- जर्मनी के थॉमस मुलर ने फीफा वर्ल्ड कप 2014 की पुर्तगाल के खिलाफ खेलते हुए पहली गोल हैट ट्रिक लगाई |
- भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ सहारा सीरीज के एक दिवसीय मैच में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 रन देकर 6 विकेट लिए | इस प्रकार उन्होंने अनिल कुंबले के 21 वर्ष पुराने भारतीय गेंदबाज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड को तोड़ दिया | अनिल कुंबले ने हीरो कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे |
- जर्मनी के मिरास्लाव क्लोस ने फीफा वर्ल्ड कप के लीग मैच में खेलते हुए घाना के खिलाफ गोल कर फीफा वर्ल्ड कप में 15 गोल के ब्राज़ील के रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली |
