सामान्य ज्ञान जुलाई 2014 : रसायन विज्ञान
- रसायन विज्ञान से तात्पर्य है विज्ञान की वह शाखा जिसमे पदार्थों के गुण, संगठन, संरचना व उनमे होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है |
- Chemistry शब्द की उत्पत्ति मिस्र के प्राचीन शब्द Chemea से हुई है, जिसका अर्थ है काला रंग | मिस्र के लोग काली मिट्टी को केमी(Chemi) कहते थे और शुरू में रसायन विज्ञान के अध्ययन को केमीटेकिंग (Chemeteching) कहते थे |
- लेवायसिये (Lavoisier) को रसायन विज्ञान का पिता कहा जाता है |
- प्रारंभ में भारतीयों व यूनानियों का अनुमान था कि प्रकृति में समस्त वस्तुएं 5 तत्वों से मिलकर बनी हैं ये तत्व हैं : क्षितिज, जल, अग्नि, आकाश व वायु
- भारत के महान ऋषि कणाद के अनुसार सभी पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कणों से मिलकर बने है जिन्हें परमाणु कहा जाता है |
