सामान्य ज्ञान जुलाई 2014 : भूगोल
भूगोल के महत्त्व पूर्ण तथ्य :
- हेकिटीयस ने अपनी पुस्तक जस पीरियोडस अर्थात "पृथ्वी का वर्णन" में सर्वप्रथम भौगोलिक तत्वों का क्रम बद्ध समावेश किया |
- इरैस्टोस्थनीज ने भूगोल के लिए सर्वप्रथम ज्योग्राफिका शब्द का प्रयोग किया |
- एनेक्सीमीनडर प्रथम व्यक्ति था जिसने विश्व का मानचित्र मापक पर बनाया |
भूगोल की कुछ परिभाषाएं
- भूगोल एक ऐसा स्वतंत्र विषय है, जिसका उदेश्य लोगो को विश्व, आकाशीय पिंडी, स्थल, महासागरो, जीव - जन्तुओं, वनस्पतियों, फलों तथा भू - धरातल के क्षेत्रों में देखी जाने वाली प्रत्येक अन्य वस्तु का ज्ञान प्राप्त करना है| - स्टेबो
- भूगोल पृथ्वी की झलक को स्वर्ग में दिखने वाला आभामय विज्ञान है| - कलेडीयस, टालमी
- भूगोल वह विज्ञान है, जिसमें पृथ्वी को स्वतंत्र ग्रह के रूप में मान्यता देते हुए उसके समस्त लक्षणों, घटनाओं एव उसके अंत: सम्बन्ध का अध्ययन किया जाता है - कार्ल रिटर
- भूगोल में पृथ्वी के उस भाग का अध्ययन किया जाता है, जो मानव के रहने का स्थान है| - आर्थर होम्स
