सामान्य ज्ञान जुलाई 2014 : इतिहास
जिस काल में मनुष्य ने घटनाओं का कोई लिखित विवरण नहीं किया उससे प्रागैतिहासिक काल कहते हैं |
- होमो सेपियंस का प्रवेश इस धरती पर आज से लगभग 30 या चालीस हजार वर्ष पूर्व हुआ था |
- पूर्व पाषाण युग के मानव की जीविका का मुख्य आधार था - शिकार
- आग का आविष्कार पूर्व पाषाण काल में व पहिये का नव पाषाण काल में हुआ |
- मनुष्य में स्थायी निवास की प्रवृति नव पाषाण काल में हुई तथा उसने सबसे पहले कुत्ते को पालतू बनाया |
- मनुष्य ने सर्वप्रथम तांबा धातु का प्रयोग किया तथा उसके द्वारा बनाया जानलेवा प्रथम औजार कुल्हाड़ी था |
- कृषि का अविष्कार नव पाषाण काल में हुआ | प्रागैतिहासिक अन्न उत्पादक स्थल मेहरगढ़, पश्चिमी बलूचिस्तान में अवस्थित है |
- भारत का सबसे प्राचीन नगर मोहन जोदड़ो था सीधी भाषा में इसका अर्थ है - मृतकों का टीला
