प्रश्नोत्तरी माह- जुलाई 2015

1. हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. राहुल खुल्लर B. अशोक कुमार C. नरेश यादव D.राम सेवक शर्मा 
Ans.D

2. हाल ही में राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने दुनिया की सबसे बड़ी सोने की रिफाइनिंग कंपनी वाल्काम्बी को कितनी राशि में खरीद लिया है| 
A. 2560 करोड़ B. 2260 करोड़ C. 3060 करोड़ D.1160 करोड़ 
Ans.A

3. हाल ही में अशोक कुमार बाल्यान को किस कंपनी में CEO नियुक्त किया गया है?
A. ओ.एन.जी.सी. B. रिलायंस-तेल और गैस व्यापार C. पेट्रोनेट LNG D.इंडियन आयल 
Ans.A

4. प्रख्यात भारतीय ....... डॉ परमेश्वरन हरिहरन का कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में निधन हो गया। वह 89 के थे|
A. भौतिक विज्ञानी B. रसायन विज्ञानी C. जीव विज्ञानी D.अन्तरिक्ष विज्ञानी 
Ans.A

5. विश्व हेपेटाइटिस दिवस विश्व भर में कब मनाया जाता है?
A. 25 जुलाई B. 26 जुलाई C. 27 जुलाई D.28 जुलाई 
Ans.D

6. हाल ही में आयोजित 102 वें टूर डी फ्रांस के विजेता हैं?
A. क्रिस फ्रूमे(ब्रिटेन) B. नायरो क्विन्ताना (कोलंबिया) C. अलेजांद्रो वाल्वेद्रे(स्पेन) D.विनसेंजो निबली (कजाखस्तान) 
Ans.A

7. हाल ही में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की हृदय आघात के कारण निधन हो गया। उनकी उम्र कितनी थी?
A. 75 वर्ष B. 80 वर्ष C. 83 वर्ष D.85 वर्ष 
Ans.C

8. कम्प्यूटर साइंस कॉरपोरेशन (सीएससी) और हिन्दुस्तान कम्प्यूटर लिमिटेड (एचसीएल) ने एक नई कंपनी बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कंपनी किस प्रकार की सेवाएँ प्रदान करेगी?
A. स्वास्थ्य क्षेत्र में B. बैंकिंग उद्योग के लिए प्रौद्योगिकी सेवाओं और समाधान प्रदान करने के लिए C. शिक्षा के क्षेत्र में D.बीमा के क्षेत्र में 
Ans.B

9. हाल ही में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में स्वाति मालीवाल की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वे किस राजनैतिक पार्टी की नेता हैं?
A. कांग्रेस B. आम आदमी पार्टी C. भाजपा D.बसपा 
Ans.B

10. किस राज्य सरकार ने 7500 मेगावाट की सौर क्षमता के लिए 6 सौर शहरों का विकास करने के लिए एक व्यापक योजना बनाई है?
A. राजस्थान सरकार B. उड़ीसा सरकार C. महाराष्ट्र सरकार D.गुजरात सरकार 
Ans.C

11. हाल ही में फार्मूला वन हंगरी ग्रां प्री (एफ 1) 2015 किसने जीता?
A. सेबेस्टियन वेट्टल (जर्मनी ) B. फर्नांडो अलोंसो (स्पेन) C. डेनिअल रेकार्डो (ऑस्ट्रेलिया) D.निको रोसेबेर्ग (जर्मनी) 
Ans.A

12. पृथ्वी की आयु का मापन किस विधि द्वारा किया किया जाता है? 
A. कार्बन काल निर्धारण विधि B. जैव तकनीक विधि C. जैव घड़ी विधि D.यूरेनियम विधि 
Ans.D

13. तेल की अत्यधिक सम्भावनायुक्त रावा अपघट खंड कहाँ अवस्थित है?
A. कृष्णा-गोदावरी द्रोणी में B. कावेरी द्रोणी में C. महानदी द्रोणी में D.पालार-पेन्नार द्रोणी में 
व्याख्या: कृष्णा नदी दक्षिण भारत की एक महत्त्वपूर्ण नदी है। इसका उद्गम महाराष्ट्र राज्य में महाबलेश्वर के समीप पश्चिमी घाट शृंखला से होता है, जो भारत के पश्चिमी समुद्र तट से अधिक दूर नहीं है। यह पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है, और फिर सामान्यत: दक्षिण-पूर्वी दिशा में सांगली से होते हुए कर्नाटक राज्य सीमा की ओर बहती है। यहाँ पहुँचकर यह नदी पूर्व की ओर मुड़ जाती है, और अनियमित गति से कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्य से होकर बहती है। 
Ans.A

14. अरावली श्रेणियों की अनुमानित आयु क्या है? 
A. 370 मिलियन वर्ष B. 470 मिलियन वर्ष C. 57 मिलियन वर्ष D.670 मिलियन वर्ष 
Ans.A

15. लाल सागर का लाल रंग निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
A. जीवाणु B. कवक C. शैवाल D.मॉस 
व्याख्या: जैव उर्वरक के रूप में व्यापक स्तर पर नीली हरी शैवाल (Blue Green Algae) के संवर्द्धन की प्रक्रिया शैवालीकरण कहलाती है। इस शब्द का पहली बार प्रयोग भारत में 1961 में चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण के द्वारा किया गया था। इस तकनीक का विकास करने का श्रेय जापान को प्राप्त है। 1960 में भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शैवालीकरण हेतु उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु तथा नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम क्रियान्वित किया गया। 
Ans.C

16. एडवर्ड जेनर ने किसकी खोज की थी?
A. चेचक का टीका B. पोलियो का टीका C. एड्स का टीका D.टी. बी. का टीका 
Ans.A

17. निम्नलिखित में से किसमें एन्जाइम्स नहीं पाए जाते हैं?
A. शैवाल B. विषाणु C. लाइकेन D.जीवाणु 
व्याख्या: विषाणु का अंग्रेज़ी शब्द वायरस है, जिसका शाब्दिक अर्थ विष होता है। सर्वप्रथम सन् 1796 में एडवर्ड जेनर ने पता लगाया कि चेचक, विषाणु के कारण होता है। उन्होंने चेचक के टीके का आविष्कार भी किया। इसके बाद सन् 1886 में एडोल्फ मेयर ने बताया कि तम्बाकू में मोजेक रोग एक विशेष प्रकार के वाइरस के द्वारा होता है। रूसी वनस्पति शास्त्री इवानोवस्की ने भी 1892 में तम्बाकू में होने वाले मोजेक रोग का अध्ययन करते समय विषाणु के अस्तित्व का पता लगाया। 
Ans.B

18. अपने अंतरिक्ष अभियानोँ मेँ लोंग मार्च रॉकेट का प्रयोग किस देश के द्वारा किया जाता है?
A. चीन B. रूस C. द.कोरिया D.जापान 
Ans.A

19. हाल ही में पूर्व राज्यपाल, रामकृष्ण सूर्यभान गवई का एक लंबी बीमारी के बाद नागपुर, महाराष्ट्र में निधन हो गया। वे किन राज्यों के राज्यपाल रहे?
A. बिहार B. केरल C. मध्यप्रदेश D.बिहार व केरल  
Ans.D

20. टाइम्स ग्रुप द्वारा संचालित एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया (ENIL) को इंडिया टुडे समूह के कितने एफएम रेडियो स्टेशन के अधिग्रहण के लिए सूचना और प्रसारण (आई एंड बी) मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है?
A. 2 B. 3 C. 4 D.5 
Ans.C


लेखक परिचय :
मोहम्मद इमरान खान
फो.नं. -+91 9785984283
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...