ISSN 2350-1014
ऐसा क्यों होता है?

इस कॉलम में ज्ञान-विज्ञान से सम्बन्धित कुछ ऐसे तथ्यों को शामिल किया जा रहा है, जो मानव मन की जिज्ञासाओं को शांत करने में सहायक सिद्ध होगा। इस में हम कुछ ऐसे प्रश्नों को शामिल करेंगे, जिसका सम्बन्ध दैनिक जीवन में घटित घटनाओं से है।


1. कांच कैसे बनाया जाता है?
[ अगस्त 2018 | मोहम्मद इमरान खान द्वारा लिखित ]
मोहम्मद इमरान खान

सर्वप्रथम कांच का निर्माण प्राचीन काल में मिस्र (Egypt) में हुआ था। कांच विभिन्न क्षारीय धातुओं के सिलिकेटों का एक अक्रिस्टलीय पारदर्शक या अल्प पारदर्शक समांगी मिश्रण होता है। साधारण कांच बनाने के लिए सिलिका, विरंजक पदार्थ, क्षारीय धातु के .....

आगे पढ़ें ...
2. ऐसा क्यों होता है?
[ जून-जुलाई 2015 संयुक्त अंक | मोहम्मद इमरान खान द्वारा लिखित ]
मोहम्मद इमरान खान

1प्र:- कोयले की खदानों में काम करने वाले लोग गैस मास्क में सक्रियित चारकोल का उपयोग करते हैं, क्यों? उत्तर:- सक्रियित चारकोल में विषैली गैसें जैसे― कार्बन-मोनोऑक्साइड, मीथेन आदि को अधिशोषित करने की क्षमता होती है। इसलिए इसका उपयोग कोयले की खदानों में काम करने वाले लोग गैस मास्क में करते .....

आगे पढ़ें ...
3. ऐसा क्यों होता है?
[ मई 2015 | मोहम्मद इमरान खान द्वारा लिखित ]
मोहम्मद इमरान खान

प्र.1:- पीले फास्फोरस को पानी में रखा जाता है। क्यों? और इसे लाल फास्फोरस में कैसे बदला जा सकता है?  उत्तर:- पीले फास्फोरस का ज्वलनांक बहुत कम (34°C) होता है। यह बहुत क्रियाशील तत्व है, जो वायु में जलकर अपना ऑक्साइड बनाता है, इसलिए इसे पानी में रखा जाता है। पीले से लाल फास्फोरस बनाने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड .....

आगे पढ़ें ...
4. ऐसा क्यों होता है?
[ अप्रैल 2015 | मोहम्मद इमरान खान द्वारा लिखित ]
मोहम्मद इमरान खान

1:- हमें हिचकी क्यों आती है? उत्तर:- हमारी छाती और पेट के बीच में एक डायफ्राम होता है। जब हमारे पेट में अम्ल या गैस बढ़ जाती है तो डायफ्राम उत्तेजित होकर सिकुड़ जाता है। इस स्थिति में फेफड़ों में जाने वाली हवा रूकावट के कारण एक अजीब-सी आवाज पैदा करती है। इसी को आम भाषा में .....

आगे पढ़ें ...
5. ऐसा क्यों होता है?
[ मार्च 2015 | मोहम्मद इमरान खान द्वारा लिखित ]
मोहम्मद इमरान खान

1:-उबलता पानी और भाप में से कौन-सा अधिक जलन पैदा करता है और क्यों ? उत्तर:-जब उबलता हुआ जल हमारे शरीर में गिरता है तो उस स्थान की त्वचा जल से ऊष्मा लेती है। चूँकि त्वचा ऊष्मा की कुचालक है, अतः ली गयी ऊष्मा पूरे शरीर में न जाकर उसी स्थान पर बनी रहती है। इससे उस स्थान का ताप अन्य स्थानों की अपेक्षा .....

आगे पढ़ें ...
6. ऐसा क्यों होता है?
[ फरवरी 2015 | मोहम्मद इमरान खान द्वारा लिखित ]
मोहम्मद इमरान खान

1:- दर्पण से बने प्रतिबिम्ब में वर्ण-विपथन नहीं होता है, क्यों ? उत्तर:-दर्पण के द्वारा परावर्तन की क्रिया में आपतन कोण सदैव परावर्तन कोण के बराबर होता है। परावर्तन कोण का मान प्रकाश के रंग पर निर्भर नहीं करता। अतः दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब में वर्ण-विपथन नहीं होता। 2:- फ्यूज .....

आगे पढ़ें ...
7. ऐसा क्यों होता है?
[ जनवरी 2015 | मोहम्मद इमरान खान द्वारा लिखित ]
मोहम्मद इमरान खान

1. उच्च वोल्टेज पर धारा ले जाने वाले तार में धारा चालू करते ही तार पर बैठी चिड़िया उड़ जाती है, क्यों? - धारा चालू करते ही चिड़िया के शरीर में प्रेरित धारा बहने लगती है। उसके दोनों पंख विपरीत धाराओं के कारण परस्पर प्रतिकर्षित होकर फैल जाते हैं। अतः चिड़िया विद्युत् धारा चालू करते ही उड़ जाती .....

आगे पढ़ें ...
8. ऐसा क्यों होता है?
[ दिसम्बर 2014 | मोहम्मद इमरान खान द्वारा लिखित ]
मोहम्मद इमरान खान

1. जब किसी उच्च शक्ति के हीटर को विद्युत मेन्स से लगाते हैं, तो घर में जल रहे बल्बों की रोशनी कुछ मन्द पड़ जाती है, क्यों? - घर में विद्युत् उपकरण समान्तर क्रम में लगे होते हैं। जब उच्च शक्ति वाले हीटर को विद्युत् मेन्स से लगाते हैं तो उससे अधिक धारा ( क्योंकि P = VI ) ली जाती है, जिससे बल्बों .....

आगे पढ़ें ...