सामान्य ज्ञान मई 2014 : अर्थव्यवस्था
  • 1मई, 1960 को वर्तमान गुजरात राज्य अस्तित्व में आया। गुजरात भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका उत्तरी भाग शुष्क एवं अर्धशुष्क है। इस राज्य के मध्य भाग में कपास का उत्पादन होता है। गुजरात नकदी फसलों में कपास, तम्बाकू और मूंगफली का उत्पादन करने वाला प्रमुख राज्य है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ( international monetary fund–IMF) एक अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक संगठन है। ब्रेटनवुड सम्मलेन के निर्णयानुसार 27 दिसम्बर, 1945 को इसकी स्थापना वाशिंगटन (अमरीका) में हुई थी। यह सदस्य देशों को प्रतिकूल भुगतान सन्तुलन को ठीक करने जे लिए अस्थायी तौर पर आर्थिक सहायता प्रदान करता है।
  • ' आम आदमी बीमा योजना ' 1 अप्रैल, 2008 से प्रारम्भ की गई है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 59 वर्ष तक की आयु के ऐसे व्यक्ति को निःशुल्क बीमा सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा, जो भूमिहीन परिवार का प्रमुख होगा या परिवार को चलाने वाला व्यक्ति होगा।

लेखक परिचय :
मनोज कुमार सैनी
फो.नं. -9785984283
ई-मेल -
इस अंक में ...