ISSN 2350-1014

सामान्य ज्ञान जून 2014 : भौतिक विज्ञान

  •  समतापमण्डल ( Stratosphere) 18 से 32 किमी की ऊँचाई तकहै। इसमें ताप समान होता है। इसमें मौसमी घटनाएँ जैसे- आँधी, बादलों की गरज, बिजलीै की कड़क, धूलकण एवं जलवाष्प आदि कुछ नहीं होता है। इस मण्डल में वायुयान व जेट विमान उड़ाने की आदर्श दशा पाई जाती है।
  •  समतल दर्पण में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे उतनी दूरी पर बनता है, जितनी दूरी पर वस्तु  दर्पण के सामने रखी होती है। यह प्रतिबिम्ब काल्पनिक, वस्तु के बराबर एवं पार्श्व उल्टा (Lateral inverse) होता है। समतल दर्पण में वस्तु का पूर्ण प्रतिबिम्ब देखने के लिए दर्पण की लम्बाई वस्तु की लम्बाई की कम-से-कम आधी होनी चाहिए।
  •  प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की क्रिया क्लोरिफिल के ग्राना में होती है। इसे हिल क्रिया (Hill Reaction) भी कहते हैं। इस प्रक्रिया से जल उपघटन होकर हाइड्रोजन आयन तथा इलेक्ट्रान बनता है। जल के अपघटन के लिए ऊर्जा प्रकाश द्वारा मिलती है।

लेखक परिचय :
नसरीन बानो
फो.नं. - -
ई-मेल - [email protected]