वर्णमाला परीक्षण

इस परीक्षण में अंग्रेजी वर्णमाला पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें अंग्रेजी शब्दों को शब्दकोष के अनुसार व्यवस्थित करना तथा अंग्रेजी भाषा में शब्द ज्ञान को परखा जाता है। वर्णमाला परीक्षण में  à¤¨à¤¿à¤®à¥à¤¨ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
(अ) अंग्रेजी शब्द कोष के अनुसार व्यवस्थित करना 
विद्यालय में एक कक्षा के विद्यार्थियों को उनके नाम के आधार पर रोल नंबर दिये जाते हैं, ये रोल नंबर उनके नामों को वर्णमाला के क्रम के आधार पर व्यवस्थित करके दिये जाते हैं। इस तरह के प्रश्नों को हल करने के लिए हमें मात्र अंगे्रजी वर्णमाला के वर्णों का सही क्रम याद होना चाहिए। 

उदाहरण नं.1-निम्न लिखित दिये गये शब्दों को शब्द कोष के अनुसार व्यवस्थित करने पर कौनसा क्रम सही होगा
(A) BASE           (B) ROAD          (C) SUBJECT          (D) LIVE          (E) OBJECT

(1)    EDCBA        (2) ADEBC         (3)CDBAE               (4) ABCDE

व्याख्या सहित उत्तरः-
दिये गये शब्दों को वर्णमाला के अनुसार व्यवस्थित करने पर निम्न क्रम प्राप्त होगा 
BASE,LIVE,OBJECT,ROAD,SUBJECT
अतः उत्तर विकल्प दो सही होगा।
(ब) वर्णमाला क्रम पर आधारित प्रश्न -
इन प्रश्नों में वर्णमाला के क्रम पर आधारित आंकडे दिये जाते हैं। इन प्रश्नों को हल करने के लिए नियम निम्न हैं 

  1. वर्णमाला में दांयी तरफ से गिनने पर 27 में से घटाकर अक्षर ज्ञात करते हैं।
  2. समान दिशा में क्रम होने पर घटाते हैं।
  3. असमान दिशा में क्रम होने पर जोडते हैं।

उदाहरण नं.2- वर्णमाला में बांये से गिनते हुए सत्रहवें अक्षर के बांये सातवां अक्षर ज्ञात करो।
              उत्तरः- समान दिशा में क्रम दिया है इसलिए धटायेंगे अतः 17-7=10 वां अक्षर:- J

 à¤‰à¤¦à¤¾à¤¹à¤°à¤£ नं.3- वर्णमाला में दांये से पांचवे अक्षर बांये सातवां अक्षर ज्ञात करो।
              उत्तरः- असमान दिशा में क्रम दिया है इसलिए जोडेंगे अतः 5+7=12 वां अक्षर 
                    वर्णमाला में दांयी तरफ से गिनने पर 27 में से घटाकर अक्षर ज्ञात करते हैं।
                    अतः 27-12=15 वां अक्षर:- O
(स) मध्य का अक्षर ज्ञात करना -
दो वर्णों के मध्य का अक्षर =(एक ओर से क्रमों का योग/2)
दो वर्णों के मध्य कुल अक्षर = (एक ओर से क्रमों का अंतर ) -1
उदाहरण नं.4- क् तथा च् के मध्य का अक्षर तथा मध्य में कुल अक्षर ज्ञात करो ?

             à¤‰à¤¤à¥à¤¤à¤°à¤ƒ-  à¤•à¥ का क्रम -4
                   à¤šà¥ का क्रम -16
                     à¤®à¤§à¥à¤¯ का अक्षर = (4+16/2)=20/2=10 वां अक्षर:- J
                    मध्य में कुल अक्षर= (16-4)-1=12-1=11 अक्षर 
(द) शब्द के अक्षरों से बने शब्दों की जांच -
इन प्रश्नों में एक शब्द दिया जाता है इस शब्द के अक्षरों द्वारा कुछ शब्द बनाये जाते हैं, उन शब्दों की जांच करनी होती है।
उदाहरण नं.5- निम्न लिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिये जो कि PRONUNCATION के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।

(1)     RATION     (2) PRONOUN    (3) PRINT    (4) NATURAL

व्याख्या सहित उत्तर - NATURAL शब्द में स् वर्ण है जो कि मूल शब्द PRONUNCATION में  à¤¨à¤¹à¥€à¤‚ है।
अतः विकल्प 4 सही उत्तर है।

अभ्यास प्रश्नः-
1-निम्न लिखित दिये गये शब्दों को शब्द कोष के अनुसार व्यवस्थित करने पर कौनसा क्रम सही होगा
(A)    APPLE          (B) NICE          (C) ORANGE          (D) BANANA          (E) MANGO
(1)     EDCBA         (2)  ADEBC      (3) CDBAE              (4) ABCDE

2- वर्णमाला में बांये से गिनते हुए अठ्ठारहवें अक्षर के बांये सातवां अक्षर ज्ञात करो।
3- वर्णमाला में दांये से पांचवे अक्षर बांये नवां अक्षर ज्ञात करो।
4- B तथा P के मध्य का अक्षर तथा मध्य में कुल अक्षर ज्ञात करो ?
5- निम्न लिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिये जो कि LAUGHTER  à¤•à¥‡ अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।
(1)     GATE     (2) RATE    (3) HATE    (4) GRUNT


लेखक परिचय :
इन्दु यादव
फो.नं. ---
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...