ISSN 2350-1014
Ank Image

अंक मार्च 2015

शनिवार ,21मार्च 2015 को हमारे राज्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस सन्दर्भ में जब मैंने अपने साथियों से बात करनी चाही और जानना चाहा कि आखिर इस दिन कि क्या विशेषता है, तो मिलने वाले सभी उत्तरों का निचोड़ स्थानीय पर्व निकला। दुर्भाग्यवश किसी को ये नहीं पता था कि इस दिन भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2072 का आरम्भ हो रहा है। यूँ तो भारत त्योहारों का देश कहलाता है और लगभग सारे त्योहार इसी भारतीय कैलेण्डर विक्रम संवत पर आधारित होते हैं, फिर भी इसकी सही जानकारी ....