क्या आप जानते हैं ?
- मेढक को प्रत्येक वस्तु रंगीन दिखाई देती है।
- आधुनिक सर्कस की शुरुआत सन १७६८ में इंग्लैण्ड में हुई।
- स्टार फिश नामक मछली की प्रत्येक बांह के अग्रभाग पर एक आँख होती है।
- इंग्लैण्ड में प्रथम पब्लिक स्कूल सन १३८७ में विनचेस्टर में खोला गया था।
- हमारे शरीर पर लगभग १० लाख बाल होते हैं।
- उत्तरी अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी रेगिस्तानों में पाया जाने वाला कंगारू रेट एक ऐसा जीव है जो जीवन भर बिना पानी पीये रह सकता है।
- ध्रुवीय प्रदेश में पाए जाने वाले सफेद भालू बहुत चालाक होते हैं। इनका वजन ४८० पौंड होता है। मादा नर से छोटी होती है।
- समुद्री खरगोश (सीहस) एक मोलस्क है। यह कवचयुक्त जीव है। यह जिस भी रंग का भोजन करता है, इसका शरीर उसी रंग का हो जाता है।
- देहरादून के कनासर नामक स्थान पर देवदार के पेड़ की मोटाई ३४ फुट ९ इंच है। सात युवकों द्वारा पूरे हाथ फैलाने के बाद भी हाथ में नहीं आ पाता है।
- पुराने रोमन कैलेण्डर में वर्ष मार्च महीने से शुरू होता था, तब जनवरी और फरवरी क्रमशः ११ वें और १२ वें महीने थे।
- कंगारू का बच्चा जन्म के समय लगभग एक इंच लम्बा होता है, उसे आप आराम से किसी भी चम्मच में रख सकते हैं।
- खड़े रहने के सही तरीके को अपना कर ही आप रोज करीब ३५० कैलोरी जला सकते हैं।
- ग्रीन टी में पाए जाने वाल एपिगैलोकेटेचिन-3- गैलेट (ईजीसीजी) यौगिक सामान्य कोशिकाओं को क्षति पहुंचाए बिना मुंह के कैंसर में कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर देता है।
