बल्ब का सूक्ष्म दर्शी
पुराने बल्ब से सूक्ष्म दर्शी बनाया जा सकता है। जिसके द्वारा हम छोटी चीजों को बड़ा करके देख सकते हैं।

- इसके लिए एक पुराना बल्ब लेना होगा और उसके ऊपरी सिरे और मध्य भाग को निकालना होगा।
- पहले छोटे हथौड़ी से बल्ब के ऊपर श्रेय में काले वाले भाग को निकालते हैं और फिर लोहे की छड़ से मध्य भाग को धीरे से निकाल लेते हैं।
- अब बल्ब को पानी से धोकर साफ कर लेंगे और इसे आधा पानी से भर देंगे यह तुम्हारा आवर्धक बन गया है।
- जल की वक्र सतह उत्तल लेंस की तरह कार्य करेगी।
- इसके बाद इस सूक्ष्म दर्शी के लिए एक स्टैंड भी बनाना है ।
- लगभग 30 सेमी की ऊंचाई से इस आवर्धक में से देखो यदि तुम खुद पास से देखोगे तो अधिक दिखाई देगा लेकिन इतना बड़ा नहीं दिखाई देगा।
- फूल, पत्ती अथवा अन्य वस्तु जो तुमने देखना चाहते हो आवर्धक के नीचे भिन्न-भिन्न दूरी पर रख कर देखो। मालूम करो किस दूरी से तुम्हारा सबसे अच्छा साफ प्रतिबिंब दिखाई देता है।
- इस प्रकार यह हमारा एक साधारण सूक्ष्मदर्शी बन गया और वह भी मुफ्त में।
