पर्यटन स्थल माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू को राजस्थान का स्वर्ग भी माना जाता है। बरसात के मौसम में इनकी छटा देखते ही बनती है। माउंट आबू में अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें से कुछ आपके लिये 'मेरे केमरे से'

1. नक्की झील माउंट आबू का सुंदर पर्यटन स्थल है। मीठे पानी की यह झील राजस्थान की सबसे ऊँची झील है। कहा जाता है कि एक हिन्दू देवता ने अपने नाखूनों से खोदकर यह झील बनायी थी।
2. नक्की झील के पिछली तरफ सड़क के किनारे बना 'भारत माँ नमन स्थल'
3. अचलगढ़ शिव मंदिर माउंट आबू से लगभग 11 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में है। मंदिर परिसर में मंदिर के आगे नंदी की बड़ी मूर्ति है जो पीतल की है। बाहर की और पत्थर की दो प्राचीन मूर्तियाँ हैं।
4. सनसेट प्वाइंट- नक्की झील के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सनसेट प्वाइंट से डूबते हुए सूरज की ख़ूबसूरती को देखा जा सकता है। यहाँ से दूर तक फैले हरे-भरे मैदानों के दृश्य आँखों को सुकून पहुँचाते हैं। सूर्यास्त के समय आसमान के बदलते रंगों की छटा देखने सैंकड़ों पर्यटक यहाँ आते हैं।
5. गुरु शिखर- माउंट आबू से 15 किलोमीटर दूर गुरु शिखर अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊँची चोटी है। यहाँ एक बड़ी पीतल की घंटी है जो माउंट आबू को देख रहे संतरी का आभास कराती है। यह चोटी राजस्थान की सबसे ऊँची जगह है।
6. राजस्थान की सबसे ऊँची जगह गुरु शिखर से लिया प्राकृतिक दृश्य।


लेखक परिचय :
के. पी. अनमोल
फो.नं. -08006623499
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...