सामान्य ज्ञान अक्टूबर 2014 : समसामयिकी
  1. गिसेप ओरसी : फिनमेनिका के पूर्व चेयरमैन गिसेप ओरसी को इटली की एक अदालत ने भारत के साथ वी.वी.आई.पी. हेलीकाप्टर सौदे में फर्जीवाड़े के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाई | 2010 में भारत सरकार को लग्जरी हेलीकाप्टर सप्लाई के लिए इटली की कंपनी फिनमेनिका को उसकी ब्रिटेन में सहयोगी कंपनी ऑगस्टा वेस्टलैंड की और से आर्डर मिला था | दलाली के खुलासे के बाद भारत सरकार ने यह करार निरस्त कर दिया था |
  2. कैनबरा : ओ. आई. सी. डी. (आर्थिक सहायता एवं विकास संगठन ) के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की राजधानी रहने के लिहाज से सबसे अच्छी जगह है | यह निर्धारण 9 मानकों के आधार पर किया गया जिनमे आय, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा व पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मानक शामिल किया गया |
  3. प्रतिमा धर्म : अमेरिका की प्रतिष्ठित जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी ने पहली हिन्दू पुजारी की नियुक्ति की है | यह फैसला हिन्दू छात्रों की बढती हुई संख्या को देखते हुए किया गया है | प्रतिमा धर्म मुंबई निवासी हैं |
  4. न्यूयॉर्क टाइम्स : अमेरिका के प्रतिष्ठित अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने मार्श मिशन की सफलता के समय प्रकाशित एक कार्टून के लिए माफ़ी मांगी | यह माफ़ी पेज के संपादक एंड्रू रोजेंथाल ने फेसबुक के जरिये मांगी | यह कार्टून सिंगापुर रहने वाले कार्टूनिस्ट हेंग द्वारा बनाया गया था |
  5. इंडियन सुपर लीग : आई एस एल (इंडियन सुपर लीग) में 8 टीम भाग ले रही हैं | पेशेवर फुटबाल लीग आई. एस. एल. में सबसे महँगी टीम मुंबई सिटी एफसी है | इंडियन सुपर लीग 2014 में सबसे महंगे (12 करोड़ रु.) विदेश खिलाडी अलेक्सान्द्रो डेल पियरो हैं | जबकि सबसे महंगे देशी खिलाडी (80 लाख) सुब्रत पाल (मुंबई) हैं

लेखक परिचय :
मोहम्मद इमरान खान
फो.नं. -+91 9785984283
ई-मेल - [email protected]
इस अंक में ...